जयपुर

राजस्थान की इन सर्द हवाओं में गूंज रहा एक गरम सवाल, कब और कौन बनेगा नेता प्रतिपक्ष

Rajasthan Opposition Leader : राजस्थान की इन सर्द हवाओं में सिर्फ एक गरम सवाल ही गूंज रहा है कि राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा। कब चुना जाएगा। जानें पूरा माजरा।

2 min read
congress.jpg
Congress

Rajasthan Opposition Leader: राजस्थान में भाजपा सरकार बन गई है। भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री चुने गए और अपने पद पर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान भजनलाल सरकार में मंत्रिमंडल की तीस में से 25 सीटें भरी हुई हैं। एक सीएम, दो डिप्टी सीएम, 12 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, पांच राज्यमंत्री शपथ लेकर काम कर रहे हैं। पर एक सवाल राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। राजस्थान की इन सर्द हवाओं में सिर्फ एक गरम सवाल ही गूंज रहा है कि राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा। कब चुना जाएगा। इस पर अभी हालिया बयान जारी करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही से पहले नेता प्रतिपक्ष का चुनाव हो जाएगा। 16वीं विधानसभा की कार्यवाही की डेट भी जारी हो गई है। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही 19 जनवरी तक स्थगित कर दी गई है। 16वीं विधानसभा की कार्यवाही को अब बहुत कम दिन बाकी हैं। 16वीं विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी हैं।

अशोक गहलोत या सचिन पायलट नेता प्रतिपक्ष होंगे!

क्या अशोक गहलोत या सचिन पायलट नेता प्रतिपक्ष होंगे। तो पूरी संभावना है कि कांग्रेस के ये दोनों दिग्गज नेता मौजूद वक्त में यह जिम्मेदारी नहीं निभा पाएंगे। क्योंकि अशोक गहलोत लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बनीं दिल्ली की केंद्रीय समितियां में शामिल हैं। सचिन पायलट को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। तो ऐसी चर्चा है कि अभी लोकसभा चुनाव होने तक समय नहीं दे पाएंगे।

यह भी पढ़ें - रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा तोहफा, अब गांधीनगर स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत ट्रेन

गोविंदसिंह डोटासरा - दौड़ में सबसे आगे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा 15 जलाई 2020 को अध्यक्ष बने थे। वे चौथी बार विधायक चुने गए हैं। विधानसभा में जबरदस्त तरीके से मुद्दे उठाने को लेकर वे बेहद एक्टिव रहे हैं। इसलिए नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में उनका नाम सबसे आगे है।

हरीश चौधरी - नाम सुर्खियों में

हरीश चौधरी भी सुर्खियों में हैं। इस वक्त हरीश चौधरी के पास पंजाब प्रभारी पद नहीं है। संभावना है कि उन्हें प्रदेश में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वह कांग्रेस का जाट चेहरा है। अगर किसी जाट नेता को प्रतिपक्ष नेता बनाया जाता है तो प्रदेश अध्यक्ष पद पर जाट चेहरे की छुट्टी हो जाएगी। लोकसभा चुनाव करीब हैं तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव कर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

महेंद्रजीत सिंह मालवीय - कांग्रेस खेल सकती है एससी कार्ड

नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में महेंद्रजीत सिंह मालवीय भी है। महेंद्रजीत सिंह एससी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। महेंद्रजीत सिंह मालवीय को नेता प्रतिपक्ष बनाकर कांग्रेस एससी कार्ड खेल सकती है।

यह भी पढ़ें - अवैध खनन रोकने पर राजस्थान के सीएम भजनलाल सख्त, जारी किए कड़े आदेश

Updated on:
12 Jan 2024 04:38 pm
Published on:
12 Jan 2024 04:33 pm