2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक एक्शन में आए राजस्थान के सीएम भजनलाल, जारी किए कड़े आदेश

राजस्थान में अवैध खनन रोकने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने सख्त, कहा - दोषियों पर कार्रवाई करें अफसर। इसके साथ कुछ और कड़े आदेश जारी किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Jan 2024, 2:34 PM IST

bhajan_lal_sharma_cm.jpg

Rajasthan CM Bhajan Lal

राजस्थान में अवैध खनन रोकने के लिए सरकार के तेवर सख्त हो गए हैं। अब ड्रोन से अवैध खनन की निगरानी की जाएगी। सीएम भजनलाल शर्मा ने अवैध खनन और बजरी खनन रोकने के लिए कड़े आदेश जारी किए हैं। सीएम भजनलाल ने पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, वन विभाग, परिवहन विभाग और खान विभाग को निर्देश दिया कि 5 दिनी संयुक्त अभियान चलाकर खनन माफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाए। साथ ही भविष्य में अवैध खनन की रोकथाम सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश दिया है। कहा - टास्क फोर्स नियमित बैठक करे। सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री कार्यालय में खान एवं भूविज्ञान विभाग की समीक्षा बैठक हिस्सा लिया।



कानून का सख्ती से पालन करें

सीएम भजनलाल शर्मा ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को खनन माफिया पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जब सख्ती से कानून का पालन होगा तभी अवैध खनन करने वालों में भय पैदा होगा।

यह भी पढ़ें - National Youth Day : विवेकानंद नाम किस राजा ने दिया था, क्या है राजस्थान कनेक्शन

संयुक्त टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश

सीएम भजनलाल शर्मा ने संयुक्त अभियान के लिए कलक्टर स्तर पर संयुक्त टास्क फोर्स गठित कर अवैध खनन पर नकेल कसने के निर्देश दिए। अवैध खनन पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन तथा अन्य आधुनिक तकनीक की मदद ली जाए।

जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश

अधिकारियों को सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में खनन कार्य, नियमों के अनुरूप ही हो, ताकि वैध खनन को बढ़ावा मिले। नियमित रूप से खनन पट्टों की नीलामी की जाए। खान विभाग के अफसरों को अवैध खनन के संबंध में नियमित रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए कहा। साथ ही, जिला कलक्टर्स को आमजन के लिए जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें - रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा तोहफा, अब गांधीनगर स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत ट्रेन