AICC के अहमदाबाद में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद जिलाध्यक्षों के लिए पांच सूत्रीय कार्यक्रमों को लेकर एजेंडा जारी किया है।
Rajasthan Congress: राजस्थान कांग्रेस अब अपने जिलाध्यक्षों को पार्टी संगठन की नींव के रूप में उपयोग लेकर संगठन की मजबूती बढ़ाएगी। एआईसीसी के अहमदाबाद में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद जिलाध्यक्षों के लिए पांच सूत्रीय कार्यक्रमों को लेकर एजेंडा जारी किया है। इसके तहत पहले संगठन का जिलों में कामकाज शुरू करने के लिए सबसे पहले जिलाध्यक्षों को संगठन और पार्टी की रीति-नीति के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बीच प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने सोमवार को विधानसभा प्रभारियों की बैठक बुलाई है।
जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की ओर से वर्चुअल या व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें अहमदाबाद में पार्टी के लिए गए निर्णयों की भी जानकारी दी जाएगी।
डीसीसी को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करना होगा। जिसमें ब्लॉक व बूथ समिति अध्यक्ष व अन्य संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
सोशल मीडिया टीम की ओर से तैयार कंटेंट प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया जाएगा।