जयपुर

Rajasthan: व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज के चलते दुश्मन बना भाई, दो भाईयों को काट डाला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में वाट्सऐप ग्रुप पर गंदे कमेंट करने वाले मौसेरे भाइयों को समझाना एक युवक को भारी पड़ गया। कमेंट को लेकर हुए झगड़े में गुस्साए मौसेरे भाइयों ने युवक के सीने में चाकू घोंप दिया।
2 min read
• •
Updated: 12 May 2024, 8:00 AM IST
Feature image

Jaipur News : जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में वाट्सऐप ग्रुप पर गंदे कमेंट करने वाले मौसेरे भाइयों को समझाना एक युवक को भारी पड़ गया। कमेंट को लेकर हुए झगड़े में गुस्साए मौसेरे भाइयों ने युवक के सीने में चाकू घोंप दिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए युवक के साथी के भी चाकू से चोट लगी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि मूलत: कानपुर हाल नाई की थड़ी, जयसिंहपुरा खोर निवासी सलमान अंसारी (25) प्रताप नगर में एक टेलिकॉम कंपनी में काम कर रहा था। उसके परिवार के लोगों ने खान फैमली नाम से वाट्सऐप पर ग्रुप बना रखा है, जिसमें परिवार के लोग मैसेज करते हैं।

पुलिस ने बताया कि सलमान व उसके मौसेरे भाइयों के बीच कुछ विवाद चल रहा था। वाट्सऐप ग्रुप पर मौसेरे भाई अर्सलान, जमीर, समीर और साहिल गंदे कमेंट कर रहे थे। जिसको लेकर सलमान का उनसे झगड़ा हो गया। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे सलमान अपने साथी शाहरुख सहित 6 लोगों के साथ मौसेरे भाइयों को समझाने गया था। नाई की थड़ी स्थित 60 फीट रोड पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और अर्सलान व अन्य ने सलमान के सीने में चाकू घोंप दिया। सलमान को बचाने उसका साथी शाहरुख आया तो आरोपियों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। सड़क पर दोनों को लहूलुहान हालत में तड़पता देख आरोपी भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
झगड़े के बाद लोगों ने गंभीर हालत में सलमान और शाहरुख को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां शनिवार सुबह सलमान की मौत हो गई। घायल शाहरुख का उपचार चल रहा है। मेडिकल सूचना पर जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस एसएमएस हॉस्पिटल पहुंची और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया।

Updated on:
12 May 2024, 8:00 AM IST
Published on: