जयपुर

राजस्थान में ई-फाइलिंग शुरू करने वाला पहला निकाय बना जयपुर का ग्रेटर निगम

Rajasthan News : राजधानी के ग्रेटर निगम में मंगलवार को ई-फाइलिंग की शुरुआत हो गई है। राज्य में ई-फाइलिंग शुरू करने वाला ग्रेटर निगम पहला निकाय बन गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2024, 9:06 AM IST
jaipur_greater_corporation.jpg

Jaipur News : राजधानी के ग्रेटर निगम में मंगलवार को ई-फाइलिंग की शुरुआत हो गई है। आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने एक फाइल महापौर सौम्या गुर्जर को भेजी और उन्होंने उस फाइल पर 'एज पर रूल' लिखकर वापस आयुक्त को भेज दी।

राज्य में ई-फाइलिंग शुरू करने वाला ग्रेटर निगम पहला निकाय बन गया है। हालांकि, पुरानी फाइलों को भी ऑनलाइन करने का काम चल रहा है। पुरानी फाइलों का एक संक्षिप्त नोट बनाकर ऑनलाइन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारी पूरी फाइल स्टोर रूम से मंगवा सकेगा।


महापौर ने कहा कि ई-फाइलिंग के माध्यम से कार्य तेजी से हो रहा है। 15 फरवरी के बाद ऑफलाइन मोड पर नई फाइलों को नहीं लिया जा रहा है। सभी को ई-फाइलिंग के माध्यम से ही भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई-फाइलिंग सिस्टम शुरू करने से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन दिन का प्रशिक्षण भी दिया गया था।


ई-फाइलिंग शुरू होने से आमजन को फायदा होगा। क्योंकि कई बार निगम में फाइल गुम होने के मामले आए हैं। इसके अलावा महीनों तक फाइल कभी बाबू तो कभी अधिकारी के पास पड़ी रहती है। ई-फाइलिंग सिस्टम में फाइल किस व्यक्ति के पास कितने दिन से लम्बित है यह जानकारी भी मिलेगी।

Published on: