जयपुर

Rajasthan Education: एमएससी और दूरस्थ बीएड प्रवेश के लिए 27 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन, 500 सीटों पर होगा चयन

Higher Education: वीएमओयू में एमएससी व दूरस्थ बीएड प्रवेश का 27 फरवरी आखिरी अवसर। ई-मित्र या घर बैठे आवेदन की सुविधा।
less than 1 minute read
Feb 26, 2026
One Year BEd Course

Distance BEd: जयपुर। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू) ने जनवरी 2026 सत्र के अंतर्गत एमएससी और दूरस्थ बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी निर्धारित की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम मौका होगा, इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञान एवं तकनीकी विद्यापीठ की निदेशक प्रो. अनुराधा दुबे के अनुसार एमएससी बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स और जूलॉजी में प्रवेश के लिए संबंधित विषय में बीएससी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं दूरस्थ बीएड पाठ्यक्रम की 500 सीटों पर भी प्रवेश दिया जाएगा, जिससे नौकरीपेशा और दूरदराज के छात्र-छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मात्र 500 रुपए शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। समय सीमा को देखते हुए छात्रों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है, ताकि वे इस सुनहरे अवसर से वंचित न रहें।

Updated on:
26 Feb 2026 09:40 am
Published on:
26 Feb 2026 09:40 am