जयपुर

यहां विधायक जी का दावा धराशायी! स्कूल में सफाई नहीं होती, हैंडपम्प की हालत भी खराब

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 3:34 PM IST
Ashok Parnami

- अश्विनी भदौरिया
पांच साल पहले जब जनता ने अपने जनप्रतिनिधियों को चुनकर विधानसभा भेजा था तो उनसे इतनी सी उम्मीद तो की थी कि मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा। पांच साल में कितने बदले हमारे विधानसभा क्षेत्र, यह जानने के लिए आदर्शनगर क्षेत्र में पड़ताल की। इस दौरान कई जगह विकास का दावा धराशायी नजर आया...

आदर्शनगर में विधायक अशोक परनामी का मकान है। आसपास चमचमाती सडक़ें बताती हैं कि क्षेत्र में विकास तो हुआ है, लेकिन काफी हिस्सा इससे अछूता भी रह गया है।

ड्रेनेज: घाटगेट के आसपास सीवरेज सिस्टम फेल है। लोग परेशान होते हैं। जवाहरनगर में भी स्थिति ठीक नहीं।

पानी: राजा पार्क, आदर्श नगर और आस-पास के इलाकों में सफाई ठीक दिखी, लेकिन दिल्ली रोड की कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है।

सफाई: घर-घर कचरा संग्रहण के बाद भी खुले में कचरा पड़ा रहता है। इससे व्यापारियों में भी रोष है। व्यापारियों का कहना है कि दिन में 11 बजे के बाद कचरा उठता है। इससे परेशानी होती है।

शिक्षा: वेदपुरी में सरकारी स्कूल का ***** हाल दिखाई दिया। घाटगेट स्थित प्राथमिक विद्यालय में गंदगी की वजह से बच्चे परेशान रहते हैं।

Updated on:
27 Oct 2018, 3:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में शराब कंपनियों का मार्जिन घटाते ही खुली गड़बड़ी, वित्त विभाग के तत्कालीन अफसरों पर उठे सवाल; GSM को करोड़ों का घाटा

Exclusive: राजस्थान के ​कांग्रेस नेताओं ने अपनों के लिए बिछाई बिसात, 14 जिलों में जिला प्रमुख पद पर नजर

राजस्थान में लागू होगी खाद बिक्री की नई व्यवस्था, ये दस्तावेज नहीं है तो नहीं मिलेगी सब्सिडी वाली खाद

चीन-कजाकिस्तान से पढ़े 5 फर्जी डॉक्टर चढ़े को राजस्थान SOG के हत्थे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप!

Train Travel Update: राजस्थान में तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं रेगुलेट रहेंगी