16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP की चुनावी तैयारियां तेज, CM राजे की सुराज गौरव यात्रा में परनामी को मिली ख़ास जिम्मेदारी, पढ़ें रिपोर्ट

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 25 Jul 2018, 1:05 PM IST

bjp

parnami

जयपुर।

राजस्थान में इन दिनों चुनावी तैयारियों ने जोर पकड़ा हुआ है प्रदेश में चल रहे चुनावी साल के चलते पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगी हुई हैं। ऐसे में इस बार प्रदेश का चुनावी संग्राम शुरू हो चुका है। हाल ही में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी आगामी विधानसभा चुनाव की त्तैयारियों को देखते हुए सुराज गौरव यात्रा निकालने जा रही हैं। इसी संबंध में यात्रा की रणनीति तय करने के लिए पार्टी की बैठकें चल रही हैं। बैठकों में प्रदेश भाजपा के दिग्गज मंत्री, नेता शामिल हैं।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 4 अगस्त से प्रदेश में शुरू हो रही सुराज गौरव यात्रा की तैयारियां प्रदेश भाजपा ने शुरू कर दी है। मंगलवार को शाम 7 बजे बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय पर संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड के बीच तीन घंटे से ज्यादा समय तक यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।

हालांकि बैठक को लेकर इन नेताओं में से किसी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। लेकिन बैठक सूत्रों के अनुसार यात्रा के रूट चार्ट और प्रदेश भर में हो रही बारिश को लेकर चर्चा हुई । बैठक में शामिल सभी नेताओं का मानना था कि बारिश में रास्ते पानी से लबालब भरे हैं और इससे यात्रा में कुछ खलल पड सकता है। उधर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का रूतबा अभी भी प्रदेश भाजपा में बरकरार है। प्रदेश भाजपा में होने वाली हर बैठक में इन दिनों उनकी उपस्थित देखी जा रही है। वहीं अब कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुराज गौरव यात्रा की कमान भी उनके ही हाथ में रहेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 4 अगस्त को राजसमंद के चारभुजा जी से सुराज गौरव यात्रा शुरू हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी की अध्यक्षता में यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक होगी । बैठक में सीएम की यात्रा के रूट चार्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर होने वाली बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशेाक परनामी, गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, समाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड चारभुजा जी के लिए रवाना होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी पहले से ही चारभुजा जी सभी मंत्री वहां यात्रा के शुभारंभ की तैयारियों को देखेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी पहले ही चारभुजा पहुंच चुकी हैं।