जयपुर

भाजपा के बड़े नेताओं ने दिए स्पष्ट संकेत, सौ विधायकों के टिकट काटने की हो चुकी तैयारी…!

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Oct 30, 2018
 6 मंत्रियों समेत 60 विधायकों के कटेंगे टिकट!
Rajasthan election 2018- BJP to present new faces on various seats

जयपुर। भाजपा में 200 सीटों पर रायशुमारी के बाद अब प्रदेश कोर कमेटी ओर विधान सभा चुनाव प्रबंधन समिति की एक उच्च स्तरीय दो दिवसीय बैठक एक निजी होटल में चल रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हो रही बैठक में टिकट के दावेदारों के पैनल से सिंगल नाम व क्षेत्र के समीकरणों के हिसाब से दो नाम अंतिम तौर पर तय किए जा रहे हैं। जहां दो नाम हैं वहां एक नया चेहरा है और एक मौजूदा विधायक का नाम है। अंतिम तौर पर तय किए गए इन सभी नामों को आज शाम तक पार्टी प्रबंधन केन्द्रीय चुनाव समिति को भेज सकता है।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने 70 से 80 सीटों पर कोई विवाद नहीं मानते हुए नाम तय कर लिए हैं। वहीं अगर जयपुर शहर की बात करें तो छह सीटों पर सिंगल नाम के पैनल तैयार किए गए है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार भाजपा की पहली सूची सुरक्षित सीटों के प्रत्याशियों की जारी होगी। उधर बैठक में शामिल पार्टी के बडे नेताओं ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि सौ विधायकों के टिकट काटने की तैयारी पार्टी कर चुकी है।

आज बैठक के अंतिम दिन कोटा संभाग की सभी 17 सीटों पर रायशुमारी में आए नामों पर अंतिम तौर पर चर्चा हो रही और दावेदारों के पैनल तय तय किए जा रहे हैं। वैसे कोटा संभाग में झालावाड को छोड कर अन्य विधान सभा क्षेत्रों के दावेदारों पर आज शाम तक मंथन कर लिया जाएगा कि किस दावेदार का नाम पैनल में भेजा। झालावाड की चारों सीटों पर मुख्यमंत्री वसुधरा राजे अपने स्तर पर जुटाए फीडबैक और ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर पैनल तैयार करेंगी।

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि केन्द्रीय चुनाव समिति दीपावली से पहले प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। पहली सूची में सुरक्षित सीटों के प्रत्याशियों के नाम होंगे। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पहली सूची में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजेन्द्र राठौड़, राजपाल सिंह शेखावत, युनुस खान, नरपत सिंह राजवी समेत दो दर्जन से ज्यादा नेताओं की होगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी को जयपुर शहर की नौ सीटों में से 6 पर पैनल बनाने में ज्यादा परेशानी नहीं आई है। क्योंकि यहां किशनपोल,मालवीय नगर,सिविल लाइंस, झोटवाडा,विधाधर नगर, आदर्श नगर से सिंगल नाम के पैनल तैयार कर लिए है।


पार्टी के लिए हवामहल और सांगानेर को लेकर मशक्कत करनी पड़ रही है। क्योंकि सांगानेर में पार्टी भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाडी के सामने किसी दमदार नेता को मैदान में उतारना चाहती है। वहीं हवामहल में मौजूदा विधायक को लेकर पार्टी में अंदरूनी खींचतान है। जिसे लेकर अभी तक पैनल तैयार नहीं हुआ है। सोमवार को एक निजी होटल में टिकट के दावेदारों के नाम के पैनल बनाने लिए होटल पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेताओं के स्पष्ठ संकेत दिए कि पार्टी सत्ता और पार्टी विरोधी माहौल को खत्म करने लिए सौ विधायकों के टिकट काटेगी। टिकट काटने के बाद सामने आने वाले भितरघात से बचने के लिए भी पार्टी पहले से ही रणनीति बना चुकी है।

Updated on:
30 Oct 2018 10:56 am
Published on:
30 Oct 2018 10:56 am