जयपुर

Rajasthan Election 2018: युवा विधायकों में 10 को फिर से मौका, बाकी के कटे टिकट

Rajasthan Election 2018 : 14 में से 10 को पार्टियों ने फिर टिकट दिए हैं और 4 के टिकट कटे हैं। टिकट कटने वाले 4 में से 3 पार्टी प्रत्याशियों के साथ हैं...
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 10:08 AM IST
BJP

- अंकित ढाका
जयपुर। Rajasthan election 2018 में राजनीतिक दल युवाओं को तरजीह देने की बात कह रहे हैं। युवाओं के नाम पर कई सीटों पर परिवारवाद व वंशवाद भी चला है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 14 युवा विधायक बने थे। इनकी उम्र 25 से 35 वर्ष थी। 14 में से 10 को पार्टियों ने फिर टिकट दिए हैं और 4 के टिकट कटे हैं। टिकट कटने वाले 4 में से 3 पार्टी प्रत्याशियों के साथ हैं।

अभिषेक मटोरिया
नोहर से मटोरिया भाजपा टिकट पर लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा ने तीसरी बार प्रत्याशी बना हैट्रिक बनाने का अवसर दिया है।

कैलाश वर्मा
कैलाश वर्मा बगरू से 2013 में पहली बार विधायक बने। तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा ने दूसरी बारउन्हें बगरू से प्रत्याशी बनाया है।

अशोक चांदना
हिडौंली से पहली बार विधायक बने। हिंडौली में कांग्रेस दूसरी बार टिकट टिकट दिया है। विधायक के साथ ही युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं।

सुरेश सिंह रावत
2013 पहली बार भाजपा के टिकट पर पुष्कर से विधायक बने। सरकार में संसदीय सचिव भी बने। पुष्कर से भाजपा ने फिर टिकट दिया है।

सोना देवी
जमींदारा पार्टी के टिकट पर 2013 में रायङ्क्षसह नगर से विधायक बनीं। बाद में कांग्रेस में शामिल हुई और यहीं से कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।

निर्मल कुमावत
2008 से फुलेरा से भाजपा विधायक। तीसरी बार भाजपा से टिकट मिला है। भाजापा के ही डीडी कुमावात बागी बनकर राह में रोड़े अटका रहे हैं।

धीरज गुर्जर
जहाजपुर से कांग्रेस टिकट पर 2013 में पहली बार विधायक बने।कांग्रेस से फिर मैदान में हैं। भाजपा के साथ ही गुर्जर समाज का एक धड़ा विरोध कर रहा है।

ललित मीना
किशनगंज से भाजपा टिकट जीते ललित मीना पहली बार जीते ह ैंा इनके पिता हेमराज मीना विधायक रहे।भाजपा फिर इसी सीट से टिकट दिया है।

सुरेश धाकड़
छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में 2013 में पहली बार बेगूं विधायक बने। भाजपा विश्वास जताते हुए बेंगू से फिर टिकट दिया है।

कामिनी जिंदल
2013 में गंगानगर से जमींदारा पार्टी के टिकट पर जीतकर सबसे युवा विधायक बनीं। जमींदारा पार्टी से फिर चुनाव इसी सीट से प्रत्याशी हैं।

2013 में अनूपगढ़ से शिमला बावरी, पीलीबंगा से द्रौपती मेघवाल, जालोर से अमृता मेघवाल भाजपा टिकट पर विधायक बनीं। इस बार भाजपा ने तीनों के टिकट काट दिए। ये तीनों विधायक अब भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन कर रही हैं। अनिता कटारा सागवाड़ा से भाजपा विधायक हैं। इस बार टिकट कटने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।

Published on: