जयपुर

Rajasthan Politics : चुनाव के लिए राजस्थान कांग्रेस को मिला ‘बड़ा हथियार’, नाम जानेंगे तो चौंक जाएंगे

Rajasthan Politics : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस एक बार फिर जीत की तमन्ना रखती है। इस जीत का सपना कैसे हकीकत बने, इसके लिए नया हथियार की खोज हो रही है। और कांग्रेस को नया हथियार मिल गया है। राहुल गांधी। जीहां, राजस्थान चुनाव में जीत के लिए राहुल गांधी का मुद्दा कांग्रेस के लिए बड़ा मददगार होगा। अब कांग्रेसियों ने कमर कस ली है।

3 min read
राजस्थान कांग्रेस

Rajasthan Assembly Election 2023 : मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को कोर्ट से दो साल की सजा मिलने से कांग्रेसी नेता आक्रोशित हैं। 12 जुलाई को सभी कांग्रेसी नेताओं ने मौन रह कर प्रदेश की जनता को एक संदेश दिया कि, राहुल गांधी के साथ ठीक नहीं हो रहा है। राजस्थान कांग्रेस, राहुल गांधी के मुद्दे का चुनावी हथियार बना कर इसे भुनाना चाह रही है। राजनीतिक पंड़ितों की मानें तो अगर राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के मुद्दे को जनता के बीच ले जाने में कामयाब होते है तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा मिल सकता है। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यह ट्रम्प कार्ड चला है। जिसका असर 12 जुलाई के मौन सत्याग्रह में भी दिखा। अब राहुल गांधी की सजा का मुद्दा कांग्रेसी घर-घर तक ले जाएंगे।



राजस्थान में एकजुट है कांग्रेस

राजस्थान में पिछले दिनों तक गुटबाजी का बोलबाला था। पर अब लगता है कि गुटबाजी पर लगाम लग गई है। और राजस्थान कांग्रेस में एकता दिखाई दे रही है। बुधवार 12 जुलाई को मौन सत्याग्रह में यह एकता दिखाई दे रही थी। राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की अगुवाई में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, सीएम अशोक गहलौत, सचिन पायलट सहित कई मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राहुल गांधी मामले में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी की सजा को लेकर राजस्थान कांग्रेस सभी बड़े नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा। अब इस मुद्दे को राजस्थान चुनाव से पहले घर-घर पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें - पूरे राजस्थान में इस दिन सारे कांग्रेसी रहेंगे बिल्कुल चुप, वजह है बहुत अनोखी

भाजपा पर बरसे सुखजिन्दर सिंह रंधावा

राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने मौन सत्याग्रह के बाद भाजपा पर जमकर बरसे। कहा, मानहानि केस के बहाने भाजपाराहुल गांधी को टारगेट कर रही है। भाजपा देश में एकछत्र राज करना चाहती है। लोकतंत्र में यह ठीक नहीं है। लोकतंत्र में विपक्ष का भी सम्मान होना चाहिए।

देश अब यह बर्दाश्त नहीं करेगा

राजस्थान प्रदेश प्रभारी रंधावा ने आगे कहा राहुल गांधी के साथ जो किया गया है उसे पूरा देश देख रहा है। राहुल गांधी केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार देश के मूल मुद्दे उठा रहे हैं। साजिश के तहत उनकी आवाज को दबाया जा रहा है लेकिन देश अब यह बर्दाश्त नहीं करेगा।



राहुल गांधी के साथ है कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता - गोविंद सिंह डोटासरा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, राहुल गांधी देश के मूल मुद्दे उठाकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। केंद्र सरकार यह बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। राहुल गांधी साफ कह चुके हैं कि वे डरने वाले नहीं है। भले ही उनके खिलाफ कितने भी मुकदमे दर्ज कर लिए जाएं लेकिन वे न रुकेंगे न झुकेंगे। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है।

प्यार, महोब्बत की बात करते हैं राहुल गांधी - सचिन पायलट

भाजपा सरकार पर बरसते हुए सचिन पायलट ने कहा साजिश के तहत केंद्र सरकार की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। राहुल गांधी कोई व्यक्ति विशेष की बात नहीं करते बल्कि देश की बात करते हैं। केन्द्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। राहुल गांधी हमेशा प्यार, महोब्बत और एकजुटता की बात करते हैं।

यह भी पढ़ें - राजस्थान चुनाव पर सचिन पायलट की भविष्यवाणी, कांग्रेस हैरान भाजपा परेशान, जानें क्या कहा?

Updated on:
13 Jul 2023 02:19 pm
Published on:
13 Jul 2023 02:13 pm
Also Read
View All