
जयपुर। भारतीय राष्ट्रवादी समानता पार्टी सभी दो सौ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने 18 सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर दिए।
इसमें बयाना रुपवास से महेश चंद वाल्मीकि, वैर भुसावर से भूपाल चंद महावर, बामनवास से अंतिमा मीणा, बसेडी से रामदास महामना, अटरू बारां से योगेंद्र नायक, किशनगंज से कालू लाल भील, मनोहर थाना से हरिशंकर भील, केशोरायपाटन से महावीर प्रसाद मेघवाल, बगरू से लखन डाबोडिया, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़़ से मीनाक्षी मीणा, लालसोट से ममता मीणा, अलवर ग्रमीण से सवाई नाथ सपेरा, कठूमर (अलवर) से मोनूराम कोली, जमवारामगढ़ से रामप्रवेश डाबला, रायसिंह नगर से राजपाल लोटिया, पिलीबंगा से राजेश इंदौरा, अजमेर दक्षिण से रामदेव चिताणिया, कपासन से औंकार लाल मेघवाल प्रत्याशी हैं। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक समता आंदोलन के छह राष्ट्रवादी प्रस्तावों पर शपथ पत्र जारी किया जाएगा।