जयपुर

Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024 : राजस्थान की 25 सीटों पर तस्वीर साफ, हैट्रिक की आस लगाए बैठी BJP को बड़ा झटका, जानें-कौन कहां से जीता

Rajasthan Lok Sabha chunav Result : राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर तस्वीर साफ हो चुकी है। इस बार जीत की हैट्रिक की आस लगाए बैठी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।
4 min read
Jun 04, 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024

Rajasthan Lok Sabha Chunav Results 2024 : जयपुर। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर तस्वीर साफ हो चुकी है। इस बार जीत की हैट्रिक की आस लगाए बैठी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पिछले दो लोकसभा चुनाव में 25 सीटों पर कब्जा जमाने वाली बीजेपी इस बार 14 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई है। वहीं, 8 सीटों पर कांग्रेस ने परचम लहराया। इसके अलावा एक-एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी को मिली है। ये तीनों सीट इंडिया गठबंधन के खाते में जाएगी।

जानें-कहां से कौन जीता

अजमेर लोकसभा सीट : भाजपा के भागीरथ चौधरी 3 लाख 29 हजार 991 वोटों से जीते। भागीरथ चौधरी को कुल 747462 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी को 4 लाख 13 हजार 685 वोट मिले।

अलवर लोकसभा सीट : भाजपा के भूपेंद्र यादव 48 हजार 282 वोटों से जीते। भूपेंद्र यादव को कुल 631992 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के ललित यादव को 583710 वोट मिले।

बाड़मेर लोकसभा सीट : बाड़मेर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 687946 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी को 567682 वोट मिले।

बांसवाड़ा लोकसभा सीट : भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत 2 लाख 47 हजार 054 वोटों से जीते। राजकुमार रोत को कुल 820831 मिले। वहीं, भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीय को 573777 वोट मिले।

भरतपुर लोकसभा सीट : कांग्रेस की संजना जाटव 51 हजार 983 वोटों से जीती। संजना को कुल 579890 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के रामस्वरूप कोली 527907 वोटों पर सिमट गए।

भीलवाड़ा लोकसभा सीट : बीजेपी के दामोदर अग्रवाल 3 लाख 54 हजार 606 वोटों से जीते। उन्हें कुल 807640 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के सीपी जोशी को 453034 वोट मिले।

बीकानेर लोकसभा सीट : बीजेपी के अर्जुनराम मेघवाल 55 हजार 711 वोटों से जीते। उन्हें कुल 566737 मिले। वहीं, कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल के पक्ष में 511026 वोट आए।

चूरू लोकसभा सीट : कांग्रेस के राहुल कस्वां 72 हजार 737 वोटों से जीते। राहुल कस्वां को कुल 728211 वोट मिले। वहीं, भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया को 655474 वोटों से संतोष करना पड़ा।

दौसा लोकसभा सीट : कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा 2 लाख 37 हजार 340 वोटों से जीते। उन्हें कुल 646266 वोट मिले। वहीं, भाजपा के कैन्हया लाल मीणा को 408926 वोट मिले।

गंगानगर लोकसभा सीट : कांग्रेस के कुलदीप इंदोरिया 88 हजार 153 वोटों से जीते। उन्हें कुल 726492 वोट मिले। वहीं, बीजेपी की प्रियंका बालान मेघवाल को 638339 वोट मिले।

जयपुर लोकसभा सीट : बीजेपी की मंजू शर्मा 3 लाख 31 हजार 767 वोटों से जीती। उन्हें कुल 886850 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को 555083 वोट मिले।

जालोर लोकसभा सीट : बीजेपी के लुंबाराम 2 लाख एक हजार 543 वोटों से जीते। उन्हें कुल 796783 वोट मिले। वहीं, पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 595240 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट : बीजेपी के दुष्यंत सिंह 3 लाख 70 हजार 989 वोटों से जीते। उन्हें कुल 865376 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया को 494387 वोट मिले।

करौली-धौलपुर लोकसभा सीट : कांग्रेस के भजनलाल जाटव 98 हजार 945 वोटों से जीते। उन्हें कुल 530011 वोट मिले। वहीं, भाजपा की इंदू देवी को 431066 वोट मिले।

कोटा लोकसभा सीट : बीजेपी के ओम बिरला 41 हजार 974 वोटों से जीते। उन्हें कुल 750496 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल को 708522 वोट मिले।

नागौर लोकसभा सीट : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल 42 हजार 225 वोटों से जीते। उन्हें कुल 596955 वोट मिले। वहीं, बीजेपी की ज्योति मिर्धा को 554730 वोट मिले।

पाली लोकसभा सीट : बीजेपी के पीपी चौधरी 2 लाख 45 हजार 351 वोटों से जीते। उन्हें कुल 757389 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस की संगीता बेनीवाल को 512038 वोट मिले।

राजसमंद लोकसभा सीट : बीजेपी की महिमा कुमारी 3 लाख 92 हजार 223 वोटों से जीती। उन्हें कुल 781203 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को 388980 वोट मिले।

सीकर लोकसभा सीट : माकपा के अमराराम 72 हजार 896 वोटों से जीते। उन्हें कुल 659300 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के सुमेनानंद सरस्वती 586404 के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

टोंक-सवाईमोधपुर लोकसभा सीट : कांग्रेस के हरीश चंद्र मीणा 64 हजार 949 वोटों से जीते। उन्हें कुल 623763 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनपुरिया 558814 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

उदयपुर लोकसभा सीट : बीजेपी के मन्नालाल रावत 2 लाख 61 हजार 608 वोटों से जीते। उन्हें कुल 738286 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के ताराचंद मीना को 476678 वोट मिले।

जोधपुर लोकसभा सीट : बीजेपी के गंजेंद्र सिंह शेखावत एक लाख 15 हजार 677 वोटों से जीते। उन्हें कुल 730056 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा 614379 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

झुंझुनूं लोकसभा सीट : कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला 18 हजार 235 वोटों से जीते। उन्हें कुल 553168 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के शुभकरण चौधरी 534933 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट : भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र ने कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल चोपड़ा को 1615 वोटों से शिकस्त दी है।

चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट : भाजपा के सीपी जोशी 3 लाख 89 हजार 877 वोटों से जीते। उन्हें कुल 8 लाख 88 हजार 202 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के उदयलाल आंजना को 4 लाख 98 हजार 325 वोट हासिल हुए।

Updated on:
04 Jun 2024 07:35 pm
Published on:
04 Jun 2024 08:00 am
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election: ‘OBC आंकड़े आने के एक सप्ताह में ले लेंगे फैसला’, मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया पंचायत चुनाव का ‘रोडमैप’

Rajasthan Football : राजस्थान कब बनेगा फुटबॉल में राष्ट्रीय चैंपियन? जानें अब तक की एकमात्र उपलब्धि

राजस्थान में ट्रांसफर लिस्ट पर नया विवाद; मंत्री-ब्यूरोक्रेसी के बीच खुलकर सामने आए मतभेद, जानें किस विभाग में कितने तबादले

राजस्थान में लोकसभा सीटें बढ़ने की सुगबुगाहट, हनुमान बेनीवाल और दुष्यंत सिंह की सीटों में फेरबदल संभव, सचिन पायलट के भी खुलेंगे रास्ते! 

Jaipur RTO Action: बस में बैठने से पहले जरा ठहरिए… कहीं आपकी सीट के आगे भी बंद हो ‘बचने का रास्ता’?