8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे को लेकर अभी-अभी आई बड़ी खबर, पार्टी में हलचल हुई तेज

Kirodi Lal Meena News Updates : राजस्थान में देवनगरी के नाम से विख्यात दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा ने जीत के बाद सियासी भूचाल मच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 4 Jun 2024, 2:45 PM IST

kirodi lal meena-5

Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024 : राजस्थान में देवनगरी के नाम से विख्यात दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा ने जीत के बाद सियासी भूचाल मच गया है। हर किसी को किरोड़ी मीणा के इस्तीफे का इंतजार है। एक ओर बीजेपी में हलचल सी मच गई है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने पूछा कि किरोड़ी मीणा इस्तीफा ​कब देंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कई बार कैबिनेट मंत्री मुरारीलाल मीणा ने ऐलान किया था कि अगर दौसा से ​बीजेपी के कन्हैया लाल मीणा नहीं जीते तो वे मंत्री पद छोड़ देंगे।

कांग्रेस का गढ़ रही दौसा लोकसभा सीट पर 15 साल बाद फिर से जीत मिली है। कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा ने 1.5 लाख से भी ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से बीजेपी के कन्हैयालाल को हराया है। इस जीत के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल है।

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफ़े का इंतजार रहेगा। जिस पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने जवाब देते हुए एक्स पर लिखा कि रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाय पर वचन न जाई। ऐसे में माना जा रहा है कि किरोड़ी मीणा किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं।

वोटिंग से एक दिन पहले किरोड़ी ने दिया था ये बयान

कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीणा ने सोमवार को कहा था कि पीएम मोदी जब दौसा में रोड शो करने आए थे, तब उन्होंने मुझे एक लिस्ट सौंपी थी। जिसमें भरतपुर, धौलपुर-करौली, दौसा, अलवर, जयपुर ग्रामीण, टोंक-सवाईमाधोपुर और कोटा-बूंदी लोकसभा सीट का नाम था। पीएम मोदी ने इन सीटों पर प्रचार के लिए कहा था। ऐसे में इन सीटों पर खूब प्रचार भी किया था। लेकिन, अगर इन सीटों में से एक पर भी बीजेपी हार गई तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। इससे पहले भी कई बार किरोड़ी कह चुके थे कि अगर दौसा में बीजेपी प्रत्याशी नहीं जीता तो वे मंत्री पद छोड़ देंगे। अब किरोड़ी ​मीणा चुनाव हार गए हैं। यही वजह है कि उनके इस्तीफे की मांग कांग्रेस कर रही है और सोशल मीडिया पर भी ये ट्रेंड हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Dausa Lok Sabha Seat Election Results 2024 : राजस्थान में कांग्रेस का खुला खाता, दौसा से मुरारीलाल मीणा जीते