scriptDausa Lok Sabha Seat Election Results 2024 : राजस्थान में कांग्रेस का खुला खाता, दौसा से मुरारीलाल मीणा जीते | Dausa Lok Sabha Seat Election Results 2024 : Congress's Murarilal Meena won from Dausa, Rajasthan | Patrika News
दौसा

Dausa Lok Sabha Seat Election Results 2024 : राजस्थान में कांग्रेस का खुला खाता, दौसा से मुरारीलाल मीणा जीते

Dausa Lok Sabha Seat Election Results 2024 : दौसा लोकसभा सीट पर राजेश पायलट परिवार का दबदबा रहा है। यहां से पहली बार साल 1984 में राजेश पायलट सांसद चुने गए थे।

दौसाJun 04, 2024 / 01:19 pm

Anil Prajapat

murari lal meena-1
Dausa Lok Sabha Seat Election Results 2024 : दौसा। राजस्थान में देवनगरी के नाम से विख्यात दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा ने जीत ​हासिल की है। वहीं, बीजेपी के कन्हैयालाल मीना को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, अधिकृत घोषणा होना अभी बाकी है। मुरारी मीणा की जीत के बाद कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता मिठाई बांटकर और नारेबाजी करते हुए जश्न मना रहे हैं। बता दें कि मतगणना शुरू होने के बाद मुरारी मीणा लगातार बढ़त बनाए हुए थे। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे थे।

Dausa Lok Sabha Seat: 19 लाख से ज्यादा वोटर्स, मतदान 55.57 प्रतिशत

दौसा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा और बीजेपी के कन्हैयालाल मीणा के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला था। यहां 19 अप्रेल को मतदान हुआ था और कुल 55.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। दौसा लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 लाख 3 हजार 520 वोटर्स हैं। जिनमें से पुरुष 10 लाख 7 हजार 203, महिलाएं 8 लाख 96 हजार 313 और थर्ड जेंडर 4 वोटर हैं।

दौसा लोकसभा सीट (Dausa Lok Sabha Seat) क्यों खास?

दौसा लोकसभा सीट पर राजेश पायलट परिवार का दबदबा रहा है। यहां से पहली बार साल 1984 में राजेश पायलट सांसद चुने गए थे। इसके बाद साल 1991, साल 1996, साल 1998 और 1999 के लोकसभा चुनाव में राजेश पायलट ने जीत दर्ज की थी। साल 2000 में उपचुनाव में राजेश पायलट की पत्नी रमा पायलट यहां से सांसद चुनी गई थी। वहीं, साल 2004 आम चुनाव में राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट सांसद बने थे।

दौसा लोकसभा सीट से 2024 के उम्मीदवार

—कन्हैयालाल मीणा, भाजपा
—मुरारीलाल मीणा, कांग्रेस
—सोनू ढाका, बसपा
—रामरूप मीणा, निर्दलीय
—मोहनलाल मीणा, निर्दलीय

दौसा लोकसभा सीट से 2019 और 2014 में कौन जीता

साल 2019 का लोकसभा चुनाव : भाजपा की जसकौर मीणा को 5,48,733 और कांग्रेस की सविता मीणा को 4,70,289 वोट मिले थे।
साल 2014 का लोकसभा चुनाव : बीजेपी के हरीश चंद्र मीना को 315059 और नेशनल पिपुल्स पार्टी के किरोड़ी लाल मीणा को 269655 वोट मिले थे।

List of mp’s From Dausa Lok Sabha Constituency: दौसा में अब तक ये बने सांसद

साल———नाम व पार्टी
1952 : राजबहादुर, कांग्रेस
1957 : जीडी सोमानी, कांग्रेस
1962 : पृथ्वी राज, स्वतंत्र पार्टी
1967 : आरसी गणपत, स्वतंत्र पार्टी
1968 : नवल किशोर शर्मा, कांग्रेस
1971 : नवल किशोर, कांग्रेस
1977 : नाथू सिंह गुर्जर, जनता पार्टी
1980 : नवल किशोर शर्मा, कांग्रेस
1984 : राजेश पायलट, कांग्रेस
1989 : नाथू सिंह गुर्जर, बीजेपी
1991 : राजेश पायलट, कांग्रेस
1996 : राजेश पायलट, कांग्रेस
1998 : राजेश पायलट, कांग्रेस
1999 : राजेश पायलट, कांग्रेस
2000 : रमा पायलट, कांग्रेस
2004 : सचिन पायलट, कांग्रेस
2009 : किरोड़ी लाल मीणा, निर्दलीय
2014 : हरीश चंद्र मीणा, बीजेपी
2019 : जसकौर मीणा, बीजेपी

Hindi News/ Dausa / Dausa Lok Sabha Seat Election Results 2024 : राजस्थान में कांग्रेस का खुला खाता, दौसा से मुरारीलाल मीणा जीते

ट्रेंडिंग वीडियो