जयपुर

Rajasthan elections 2023: वोटर लिस्ट में जुड़वाना चाहते हैं नाम तो आपके पास है अब आखिरी मौका, जानिए कैसे

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय तैयारियों में जुटा हुआ है।
less than 1 minute read
Oct 20, 2023
election_commission_of_india.jpg

जयपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय तैयारियों में जुटा हुआ है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार अक्टूबर को हो चुका है, लेकिन फिर भी मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र मतदाता अभी भी आगामी 27 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान कराने करने के लिए मतदाता जागरुकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित पात्र मतदाता 27 अक्टूबर तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर फॉर्म 6 के तहत अपने आवेदन कर सकते हैं। 27 अक्टूबर के बाद नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीय फॉर्म 6 A के तहत आवेदन कर मतदाता सूची में शामिल हो कर लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दे सकते हैं। आगामी सात दिनों में मतदाता पहचान पत्र बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं, मतदाता आयोग की ही वेबसाइट से ई-ईपिक डाउनलोड कर सकते हैं।

Published on:
20 Oct 2023 08:43 am