जयपुर

Rajasthan News : बिजली विभाग के बड़े अफसरों ने नहीं दिया जवाब, फिर डिस्कॉम ने थमाया दूसरा नोटिस

Rajasthan News : बिजली तंत्र सुधारने के नाम पर 237 करोड़ से ज्यादा राशि के घोटाले मामले में बिजली विभाग के बड़े अफसरों ने 15 दिन बीत जाने के बाद भी जवाब नहीं दिया। डिस्कॉम ने फिर दूसरा नोटिस थमा दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2024, 4:36 PM IST
Rajasthan Electricity Department Senior Officials did not Respond DISCOM Again Served a Second Notice

Rajasthan News : बिजली तंत्र सुधारने के नाम पर 237 करोड़ से ज्यादा राशि के घोटाले मामले में डिस्कॉम ने जिन मौजूदा व पूर्व अफसरों को नोटिस थमाए थे, उन्होंने एक पखवाड़े बाद भी जवाब नहीं दिया। डिस्कॉम ने एक बार फिर नोटिस जारी किया है। सभी को पांच सात दिन में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

एक्शन में हैं डिस्कॉम्स सीएमडी

सभी जिम्मेदारों ने जवाब देने से बचने के लिए जांच रिपोर्ट से लेकर दूसरे दस्तावेज देखने के लिए लिखा था, जिस पर प्रशासन ने अनुमति दे दी। इसकी भी मियाद पूरी हो गई, लेकिन जवाब नहीं आया। इसके बाद नोटिस जारी करना पड़ा। डिस्कॉम्स सीएमडी आरती डोगरा की सक्रियता के बाद मामला एक्शन की तरफ बढ़ा है।

ACB को नहीं सौंपी गई रिपोर्ट

गौरतलब है कि विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए फर्म आर.सी. एंटरप्राइजेज को 246 प्रतिशत अधिक दर पर काम सौंपने की स्वीकृति दे दी थी। एसीबी ने दर्ज परिवाद के आधार पर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक से जनवरी में तथ्यामक रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद कमेटी गठन कर जांच शुरू हुई। रिपोर्ट साढ़े तीन माह पहले सौंपी जा चुकी है, लेकिन कुछ अफसर दबाए बैठे रहे। रिपोर्ट एसीबी को नहीं सौंपी गई। तर्क दे रहे हैं कि, उच्च स्तर पर निर्णय होगा। अब उच्च स्तर पर कौन है, यह नहीं बता रहे।

इन पर एक्शन…

आर.एन. कुमावत, पूर्व एमडी।
के.पी. वर्मा, पूर्व तकनीकी निदेशक (अभी अजमेर डिस्कॉम के एमडी)।
आर.के. मीणा, मुख्य अभियंता।
अनिल गुप्ता, मुख्य अभियंता।
एस.एम. माथुर, वित्त निदेशक।

Updated on:
7 Nov 2024, 4:36 PM IST
Published on: