जयपुर

Good News : राजस्थान के कर्मियों और पेंशनर को दीपावली पर तोहफा, मिलेगी डीए-बोनस की सौगात

Diwali Bonus 2023: केन्द्र सरकार के बाद अब राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा 6 लाख कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने का प्रस्ताव भी आगे बढ़ गया है।
less than 1 minute read
Oct 20, 2023
note.jpg

जयपुर। Diwali Bonus 2023 : केन्द्र सरकार के बाद अब राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा 6 लाख कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने का प्रस्ताव भी आगे बढ़ गया है। चुनाव आयोग से मंजूरी के बाद जल्द ही इनके लिए आदेश जारी होंगे।

केन्द्र सरकार ने इसी सप्ताह कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की, जिसकी तर्ज पर राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों को केन्द्र के समान डीए देने के लिए प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया है। इससे अब डीए 42 से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इसके दायरे में 8 लाख कर्मचारी और साढ़े चार लाख पेंशनर आएंगे।

इन कर्मचारियों को जुलाई से अब तक के डीए की राशि के भुगतान के बारे में अभी तक निर्णय नहीं हो पाया है। उधर, बताया जाता है कि बोनस भी केन्द्र सरकार की तर्ज पर दिया जाएगा। अधिकतम सात हजार वेतन के हिसाब से 30 दिन के वेतन के समान अधिकतम 6774 रुपए बोनस मिल सकता है।

Published on:
20 Oct 2023 08:08 am