जयपुर

राजस्थान की युवती ने कथावाचक उत्तम स्वामी पर लगाए गंभीर आरोप, ई-मेल कर दिल्ली पुलिस से मांगी सुरक्षा

Mahant Uttam Swami: महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी पर राजस्थान निवासी एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

less than 1 minute read
Feb 13, 2026
महंत उत्तम स्वामी। फोटो: सोशल

जयपुर। महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी पर राजस्थान निवासी एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने ई-मेल के माध्यम से दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि धर्म और आस्था का भरोसा दिलाकर उसके साथ मानसिक रूप से प्रभाव डालते हुए दुष्कर्म किया गया।

शिकायत में युवती का कहना है कि उत्तम स्वामी स्वयं को आध्यात्मिक गुरु बताते हैं और समाज में उनका व्यापक प्रभाव है। युवती के अनुसार, जब उन्हें यह जानकारी मिली कि वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही है, तो उसे सीधे और परोक्ष रूप से धमकियां दी जाने लगीं, ताकि वह एफआईआर दर्ज न कराए।

ये भी पढ़ें

‘सैलरी बढ़ाने की बात करेंगे…’, BJP के निवर्तमान पार्षद पर नर्सिंग स्टूडेंट से रेप का आरोप, नौकरी का झांसा देकर उदयपुर के होटल बुलाया

गवाहों को प्रभावित करने की आशंका

युवती ने अपनी शिकायत में आशंका जताई है कि मामले के गवाहों को प्रभावित किया जा सकता है। साथ ही उसने दावा किया है कि उसे लगातार डराया-धमकाया जा रहा है और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका भी है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी के पास ऐसे समर्थक हैं, जो उसकी गतिविधियों और लोकेशन की जानकारी हासिल कर सकते हैं, जिससे उसकी सुरक्षा को खतरा है।

पुलिस से सुरक्षा की मांग

युवती ने पुलिस से 24 घंटे सुरक्षा (पुलिस प्रोटेक्शन) उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही उसने अनुरोध किया है कि उसकी पहचान और वर्तमान निवास स्थान की जानकारी सीलबंद रखी जाए, ताकि निजी जानकारी सार्वजनिक न हो सके। फिलहाल, पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत के आधार पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। वहीं, उत्तम स्वामी की ओर से भी अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें

Sadhvi Prem Baisa Death Case: 11 दिन बाद आई FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में आया नया मोड़

Also Read
View All

अगली खबर