जयपुर

IPS Transfer List: राजस्थान सरकार ने किया बड़ा बदलाव, भारतीय पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों का हुआ तबादला, 4 SP भी हटाए

राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 18 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस दौरान जोधपुर पुलिस कमिश्नर समेत 2 आईजी रेंज और 4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी बदला है।
2 min read
Jul 15, 2026
CM Bhajanlal Transfer List
CM की फोटो: पत्रिका

Rajasthan IPS Transfer List: राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया। जोधपुर के पुलिस आयुक्त शरत कविराज को हटा दिया वहीं उनके स्थान पर अंशुमन भोमिया को जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा प्रशिक्षण एवं यातायात का जिम्मा संभाल रहे पुलिस महानिदेशक अनिल पालीवाल को गृह रक्षा महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल लगा दिया है और इस पद पर कार्यरत मालिनी अग्रवाल को उनकी जगह भेजा गया है।

इनके अलावा दो रेंज में नए आईजी लगाए हैं, जबकि चार जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। कार्मिक विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया। ये तबादला सूची पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल के लिहाज से अहम मानी जा रही है। आदेश के अनुसार शरत कविराज को जोधपुर पुलिस आयुक्त से अपराध शाखा में महानिरीक्षक लगा दिया वहीं एसएसबी में महानिरीक्षक अंशुमान भोमिया को उनकी जगह जोधपुर का नया पुलिस आयुक्त बनाया है।

पुलिस आयोजना, आधुनिकीकरण में आइजी डॉ. रवि को अजमेर रेंज और कानून व्यवस्था में आइजी डॉ. प्रीति चंद्रा को भरतपुर रेंज में नया आईजी लगाया है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, पुलिस अधीक्षकों समेत अन्य पदों पर तबादले किए गए। भरतपुर रेंज आइजी कैलाश चंद्र बिश्नोई को डॉ. रवि की जगह और अजमेर रेंज आइजी राजेन्द्र सिंह को आइजी पुलिस सतर्कता लगाया है।

कविराज की जगह भोमिया जोधपुर कमिश्नर

अधिकारीवर्तमान पदनया पद
अनिल पालीवाल (1954)डीजी, प्रशिक्षण एवं यातायातडीजी एवं कमांडेंट जनरल, गृह रक्षा
मालिनी अग्रवाल (1994)डीजी एवं कमांडेंट जनरल, गृह रक्षाडीजी पुलिस, यातायात
शरत कविराज (2004)पुलिस आयुक्त, जोधपुरआइजी, अपराध शाखा
राजेन्द्र सिंह (2004)आइजी, अजमेर रेंजआइजी, सतर्कता
अंशुमन भोमिया (2006)आइजी, एसएसबी, जयपुरपुलिस आयुक्त, जोधपुर
डॉ. रवि (2007)आइजी, आधुनिकीकरण और कल्याणआइजी, अजमेर रेंज
कैलाश चंद्र बिश्नोई (2007)आइजी, भरतपुर रेंजआइजी, आधुनिकीकरण व कल्याण
डॉ. प्रीति चंद्रा (2008)आइजी, कानून एवं व्यवस्था, प्रशासनआइजी, भरतपुर रेंज
प्रदीप मोहन शर्मा (2009)निदेशक, इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमीएडि. कमिश्नर, ट्रैफिक एडमिन, जयपुर
राजेश कुमार कांवट (2014)डीसीपी (एचक्यू), कमिश्नरेट, जयपुरएसपी, बालोतरा
नरेंद्र सिंह मीणा (2014)एसपी, हनुमानगढ़कमांडेंट, 10वीं बटा, आरएसी, बीकानेर
पी. डि. नित्या (2016)एसपी, जोधपुर ग्रामीणएसपी, एसीबी, जोधपुर
रमेश (2020)एसपी, बालोतराएसपी, सीबी (ह्यूमन राइट्स), पीएचक्यू
बी. आदित्य (2021)एसपी, प्रतापगढ़एसपी, हनुमानगढ़
पंकज यादव (2022)कमांडेंट, 1वीं बटा, आरएसी, जोधपुरएसपी, जोधपुर ग्रामीण
अजय सिंह राठौड़ (2022)एएसपी, वृत्त-किशनगढ़, अजमेरकमांडेंट, 7वीं बटा, आरएसी, भरतपुर
विशाल जांगिड़ (2022)कमांडेंट, 10वीं बटा, आरएसी, बीकानेरएसपी, प्रतापगढ़
अनुष्ठा कालिया (2022)एएसपी, बीकानेर सदर, बीकानेरडीसीपी (एचक्यू), कमिश्नरेट, जयपुर
Updated on:
15 Jul 2026 07:13 am
Published on:
15 Jul 2026 06:32 am