जयपुर

राजस्थान सरकार का ग्राम साथिनों को बड़ा तोहफा, मानदेय सेवा बहाल, आदेश जारी

Rajasthan : खुशखबर। राजस्थान सरकार ने ग्राम साथिनों की मानदेय सेवा बहाल कर दी है। विभाग के सचिव महेन्द्र सोनी ने आदेश जारी किए हैं।
less than 1 minute read
Rajasthan Government Big Gift to Gram Saathins honorarium service Restored order issued
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : खुशखबर। राजस्थान सरकार ने ग्राम साथिनों की मानदेय सेवा बहाल कर दी है। इसे लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव महेन्द्र सोनी ने आदेश जारी किए हैं। इस आदेश तिथि से 3 वर्ष या 60 वर्ष की आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो) वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ग्राम साथिनों की मानदेय सेवा जारी रहेगी। हालांकि इन साथिनों को सेवा से पृथक समय का मानदेय देय नहीं होगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर पदस्थापन का होगा प्रयास

इन ग्राम साथिनों को निकटतम ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर पदस्थापन के प्रयास किए जाएंगे। सरकार ने कई ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कर लिया, जिससे इन ग्राम पंचायतों की साथिनें मानदेय सेवा से पृथक हो गईं। इन ग्राम साथिनों ने सेवा बहाली को लेकर पिछले दिनों आंदोलन भी किया था।

ग्राम साथिनों का कार्य

ग्राम साथिनों का कार्य सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ दिलवाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करती हैं। साथिनें महिलाओं को मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। किशोरियों के लिए गतिविधियों में कहस्सा लेती हैं। स्व-सहायता समूहों (SHGs) के गठन में मदद करती हैं, महिलाओं की बैठकों का आयोजन करती हैं और बाल विवाह रोकथाम जैसे कार्यक्रमों में भी अपनी भूमिका निभाती हैं।

Published on:
24 Aug 2025 07:20 am