जयपुर

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों ने दिवाली से पहले रखी ये मांग, CM से लगाई गुहार

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों ने दिवाली से पहले भजनलाल सरकार के सामने वेतन को लेकर मांग रखी है।

less than 1 minute read
Oct 21, 2024

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने अक्टूबर माह का वेतन दीपावली से पूर्व जारी करने की सरकार से मांग करी है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि दीपावली के अवसर पर सभी कर्मचारियों भी आम लोगों की तरह विशेष खरीददारी करते हैं जिसके लिए समय पर वेतन मिलना आवश्यक हो जाता हैं। इससे कि कर्मचारी व उसका परिवार खुशी से त्यौहार मना सकता हैं। इस बार दीपावली चूंकि माह के अंतिम दिनांक को है अतः सरकार से आग्रह है कि शिक्षकों को वेतन दीपावली पूर्व जारी करें।

प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने बताया कि जिस तरह अन्य विभागों के कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस व वेतन भुगतान समय पर जारी करते हैं, इसी तरह शिक्षकों की भी मांग पूरी की जाए।

सरकार ने दिया था बोनस

वहीं, दिवाली के अवसर पर भजनलाल सरकार ने राजस्थान के कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर बोनस देने का आदेश जारी किये थे। जिसके तहत बोनस के रूप में प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपए मिलेंगे। इसका राज्य सरकार के 6 लाख कर्मचारियों के साथ ही पंचायत समिति व जिला परिषद कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारियों को 20 अक्टूबर तक लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Published on:
21 Oct 2024 07:34 am
Also Read
View All
राजस्थानवासियों के लिए बड़ी राहत: अब 30 मिनट में शुरू होगा हार्ट अटैक का इलाज, SMS अस्पताल में जल्द शुरू होगा नया कार्डियक सेंटर

Rajasthan : अब 2 से ज्यादा बच्चे तो भी बन सकेंगे पार्षद-मेयर, बिल पारित, विपक्ष की मांग-भर्ती व सरकारी योजनाओं से भी हटे पाबंदी

Good News: जयपुर बनेगा स्पोर्ट्स एजुकेशन हब; 101 करोड़ लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, 150 स्थायी कोच होंगे भर्ती

Vande Bharat Train : जोधपुर-जयपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ी खबर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की नई घोषणा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: जयपुर में यहां सभा, रैली, प्रदर्शनी, मेले पर रोक, हाईकोर्ट का फैसला यथावत

अगली खबर