24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, रिटायरमेंट के बाद नहीं हो सकती वसूली

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थान हाईकोर्ट एक मामले में आदेश देते हुए कहा कि सेवाकाल में वेतन के रूप में किए गए अधिक भुगतान की सेवानिवृत्ति के बाद वसूली नहीं की जा सकती। नियमानुसार वेतनमान संशोधित किया जा सकता है, लेकिन कर्मचारी की गलती नहीं होने के कारण सेवानिवृत्ति बाद वसूली गलत है।

साथ ही, वसूली आदेश रद्द करते हुए याचिकाकर्ता को बकाया परिलाभ का 3 माह में भुगतान करने को कहा। न्यायाधीश अनूप कुमार ढंड ने रेखा शर्मा की याचिका पर यह आदेश दिया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: अगले 4 साल तक मिलेंगे फ्री गेहूं, दिवाली से पहले PM मोदी ने कर दिया बड़ा एलान

अधिवक्ता सौगत रॉय ने बताया कि याचिकाकर्ता जुलाई 2016 में प्रिंसिपल पद से रिटायर हुई, लेकिन 10 नवंबर, 2016 को आदेश जारी कर वसूली निकाल दी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इन दो जिलों में दिवाली पर नहीं चला सकेंगे पटाखे, बाकी जिलों में 2 घंटे हो पाएगी आतिशबाजी