24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला एक और तोहफा

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले एक और बड़ी खुशखबरी मिली है।
less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता शुभाशु दीक्षित ने गुरुवार को तकनीकी कर्मचारी संवर्ग के कर्मचारियों को दिवाली से पहले पदोन्नति का तोहफा दिया।

राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा ने बताया कि तकनीकी कर्मचारी पिछले दो साल से पदोन्नति के लिए आंदोलन कर रहे थे। जयपुर रीजन द्वितीय में तैनात 28 तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है, जिनमे 14 पंप चालक प्रथम 13 फिटर प्रथम और एक कर्मचारी को विद्युतकार प्रथम के पंद पर पदोन्नत किया गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर बोनस देने का आदेश जारी किये थे। जिसके तहत बोनस के रूप में प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपए मिलेंगे। इसका राज्य सरकार के 6 लाख कर्मचारियों के साथ ही पंचायत समिति व जिला परिषद कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारियों को 20 अक्टूबर तक लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : Alwar News: आ गई खुशखबरी! 40 मिनट कम हो जाएगी जयपुर की दूरी, यहां से होकर गुजरेगा एलिवेटेड रोड

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग