जयपुर

राजस्थान सरकार ने कोरोनो को लेकर लिया बड़ा फैसला

चीन वाले कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 के भारत में प्रवेश के साथ ही नया खतरा पैदा हो गया है। राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 10 नए मरीज पाए गए। ये सभी मामले जयपुर जिले के हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Dec 2022, 10:43 AM IST
corona virus: BA.5 से सावधान, मौत की आशंका 14 से 15 गुना
corona virus: BA.5 से सावधान, मौत की आशंका 14 से 15 गुना

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर. चीन वाले कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 के भारत में प्रवेश के साथ ही नया खतरा पैदा हो गया है। राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 10 नए मरीज पाए गए। ये सभी मामले जयपुर जिले के हैं। 24 घंटे के दौरान 4947 नई जांचों पर संक्रमण दर 0.20 रही और 4 नए रिकवर के साथ रिकवरी दर अब 99.26% है। कुल संक्रमित 13,15,390, कुल मृतक 9,653, एक्टिव केस 58 है।

सभी नए केस में होगी वैरिएंट जांच
चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को सुबह 11 बजे स्वास्थ्य भवन में कोविड प्रबंधन व तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। विभाग ने राज्य के सभी पॉजिटिव नए मामलों में वैरिएंट की जांच के भी निर्देश दिए हैं।

कोरोना की रोकथाम के लिए निर्देश जारी
वहीं कोरोना की रोकथाम के लिए निर्देश जारी किए गए। इसमें सरकार का जोर स्क्रीनिंग, जीनोम सिक्वेंसिंग, रैंडम सैंपलिंग, अति जोखिम समूह की पहचान व आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता पर है। इसके तहत अब घर-घर सर्वे कर आईएलआई मरीजों की पहचान की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में IAS-IPS समेत 300 से ज्यादा भ्रष्ट कार्मिकों पर एक्शन, करीब 70 सस्पेंड-20 बर्खास्त, जानिए सरकार का ‘ज़ीरो टॉलरेंस’

राजस्थान में शराब कंपनियों का मार्जिन घटाते ही खुली गड़बड़ी, वित्त विभाग के तत्कालीन अफसरों पर उठे सवाल; GSM को करोड़ों का घाटा

Exclusive: राजस्थान के ​कांग्रेस नेताओं ने अपनों के लिए बिछाई बिसात, 14 जिलों में जिला प्रमुख पद पर नजर

राजस्थान में लागू होगी खाद बिक्री की नई व्यवस्था, ये दस्तावेज नहीं है तो नहीं मिलेगी सब्सिडी वाली खाद

चीन-कजाकिस्तान से पढ़े 5 फर्जी डॉक्टर चढ़े को राजस्थान SOG के हत्थे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप!