सर्वाधिक बुवाई सरसों की हुई
इस बार समय पर बारिश होने पर किसानों ने सर्वाधिक सरसों की बुवाई की है। शाहपुरा सहायक कृषि विस्तार कार्यालय के अधीने आने वाले शाहपुरा, जमवारामगढ़, आंधी, पावटा, कोटपूतली और विराटनगर तहसील में गेहूं 46824 हैक्टैयर, जौ 11675 हैक्टेयर, चना 9856 हैक्टेयर, सरसों 52800 हैक्टेयर तथा तारामीरा 5229 हैक्टेयर जमीन पर बुवाई की गई है।