अलवर। चीन, जापान और कोरिया में कोरोना के तेजी से मरीज मिलने के बाद प्रदेश में भी चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव राजेश भूषण ने सभी जिला कलक्टर को इस आशय का पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा है कि चीन, जापान, अमेरिका, कोरिया और ब्राजील में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रदेश में भी चिकित्सा विभाग कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए सतर्क हो गया है।