चिट्ठी में लिखा है कि अगर कोरोना के नए वेरिएंट की पहचान करनी है तो इसके लिए जिनोम सीक्वेंसिंग जरूरी है, सभी राज्यों को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजने के निर्देश दिए गए। चिट्ठी में यह भी लिखा है कि चीन, कोरिया, अमेरिका, ब्राजील जैसे प्रमुख देशों में कोरोना के मामले एकाएक बढ़े हैं। कई विशेषज्ञों ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि चीन में कोरोना की भयावह स्थिति है और 90 दिनों के भीतर दुनिया के अधिकांश देशों में कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक हो जाएगी।