30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 दिन में 10 हजार मौत, 36 लाख नए केस, पूरी दुनिया को फिर डरा रहा कोरोना

Corona Virus Update: सर्दी के सितम के साथ-साथ कोरोना पूरी दुनिया में बड़ी तेजी से फैल रहा है। चीन, जापान, ब्राजील, अमरीका सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रहे है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Dec 2022, 9:35 AM IST

covid_china.jpg

Corona Virus in China India America Weekly cases and death Report

Corona virus Update: कोरोना फिर बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में कोरोना के नए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मरीजों की संख्या के साथ-साथ कोरोना से मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों से पूरी दुनिया चिंतित है। बात पिछले सात दिनों की करें तो बीते सात दिनों में पूरी दुनिया में कोरोना के 36 लाख से अधिक नए केस मिले। 10 हजार से अधिक लोगों की बीते सात दिनों में कोरोना से मौत रिकॉर्ड की गई है। चीन में कोरोना से हाहाकार मचा है। कोरोना मरीजों की संख्या में हो रही बेतहासा बढ़ोतरी को देखते हुए भारत में भी सरकार अलर्ट पर है। आज भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना पर एक बड़ी बैठक बुलाई है। जिसमें सभी राज्यों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। साल 2020 में भी इसी तरह ठंड के मौसम में कोरोना काफी तेजी से बढ़ा था। जिसके बाद पूरी दुनिया इसके जद में आई थी। मौजूदा स्थिति देखते हुए फिर से वही डर सता रहा है।

बीते 24 घंटे में कहां मिले कितने नए मरीज
बात पिछले 24 घंटे की करें तो जापान में 72297 नए केस मिले, जर्मनी में 55016, ब्राजील में 29579, अमरीका में 22578, दक्षिण कोरिया मं 26622 नए मरीज मिले है। चीन में जीरो कोविड पॉलिसी हटाने के बाद आधिकारिक आंकड़ा मिलना बंद हो गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट से चीन के बारे में जो जानकारी मिल रही है वो बेहद डरावना है।

चीन में कोरोना से हाहाकार, श्मशानों में लाइन
चीन में कोरोना प्रतिबंधों में ढील के बाद संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। हालात इतने गंभीर हैं कि अस्पतालों के बाहर लंबी लाइन लग रही हैं, मरीजों को बेड नहीं मिल रहे। कोरोना से होने वाली मौतों की वजह से श्मशान में भी शवों की लाइन लगी हुई है। अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग 2000 तक पहुंच गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन में कोरोना केस दिनों नहीं, बल्कि घंटों में दोगुने हो रहे हैं।

पिछले सात दिन में कहां कितने नए मरीज मिले
दुनिया भर में कोविड मरीजों का डाटा तैयार करने वाली संस्था के अनुसार पिछले सात दिन में दुनिया भर के 36 लाख 32 हजार 109 नए केस मिले। जापान में 1055578, दक्षिण कोरिया में 460766, फ्रांस में 384184, ब्राजील में 284200, अमरीका में 272075, जर्मनी में 223227, हॉन्गकॉन्ग में 109577, ताइवान में 107381 नए मरीज मिले है। चीन में विरोध के बाद प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद चीन का आंकड़ा नहीं मिल रहा है। संस्था के अनुसार बीते सात दिन में पूरी दुनिया में कोरोना से 10 हजार से अधिक मौत हुई है।

विशेषज्ञ का दावा- 90 दिन में 10 लाख मौत की आशंका
अमरीकी साइंटिस्ट और महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने सोशल मीडिया पर चीन के चौंकाने वाले वीडियोज शेयर किए हैं। इनमें अस्पतालों, श्मशानों और मेडिकल स्टोर्स के हालात चिंताजनक दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने कोरोना पर बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि 90 दिन में चीन की 60% आबादी और दुनिया के 10% लोग कोरोना से संक्रमित होंगे। करीब 10 लाख मौतों की आशंका है।

यह भी पढ़ें - चीन में फिर कोरोना का कहर, सड़कों पर सन्नाटा, श्मशानों में लगी कतारें

भारत में आज होगी हाईलेवल मीटिंग
कोरोना के नए मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए भारत भी अलर्ट है। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है कि सभी पॉजिटिव केस के सैम्पल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजें, ताकि कोरोना के नए वैरिएंट का पता लगाया जा सके। आज इसपर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हाई लेवल मीटिंग करने जा रहे है।

यह भी पढ़ें - अगले 90 दिनों में दुनिया की 10% आबादी को हो सकता है कोरोना, विशेषज्ञ ने दी चेतावनी