इससे पहले स्टेट हैंगर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर भोपाल गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी। इसके साथ ही उन्होंने गैस पीड़ित संगठनों से मुलाकात भी की।