जयपुर

IIT JEE Coaching: अब एसटी बालिकाओं को मिलेगी मुफ्त आवास व भोजन सुविधा के साथ नीट-जेईई कोचिंग

Education Initiative: जनजाति वर्ग की बेटियों को मिलेगी सफलता की नई उड़ान, जयपुर में शुरू हुआ विशेष प्रशिक्षण केंद्र। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत अब आईआईटी-नीट तैयारी करने वाली बालिकाएं रहेंगी निःशुल्क छात्रावास में।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Oct 2025, 10:14 PM IST
Cm Bhajanlal
सीएम भजनलाल शर्मा (फोटो-पत्रिका)

NEET preparation: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार बालिकाओं के शिक्षा और आत्मनिर्भरता के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।

अब जनजाति वर्ग की वे बालिकाएं, जो आईआईटी, जेईई, नीट या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं, उन्हें जयपुर स्थित शिक्षा कौशल प्रशिक्षण एवं ट्रेनिंग सेंटर में निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा मिलेगी। इससे बालिकाएं आर्थिक बोझ से मुक्त होकर अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकेंगी।


जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी ने बताया कि यह सुविधा केवल मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में चयनित छात्राओं के लिए होगी। प्रवेश के लिए उन्हीं बालिकाओं को पात्र माना जाएगा जिनके माता-पिता जयपुर मुख्यालय पर नहीं रहते, वे आयकरदाता नहीं हैं और 20 किलोमीटर के दायरे में उनका स्वयं का मकान नहीं है। साथ ही बीपीएल परिवार, दिव्यांग, अनाथ या विधवा महिलाओं की पुत्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी।


प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जो 10वीं या स्नातक स्तर पर प्राप्त अंकों के अनुसार तैयार की जाएगी। छात्रावास में 70 प्रतिशत सीटें अनुसूचित क्षेत्र, 25 प्रतिशत गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 5 प्रतिशत सीटें सहरिया क्षेत्र की छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक विभागीय वेबसाइट http://nd.rajasthan.gov.in पर खुलेगी। इच्छुक बालिकाएं Citizen SSO ID से Hostel and Scheme Monitoring System Portal पर भी आवेदन कर सकती हैं।

सरकार की यह पहल न केवल शिक्षा के अवसरों को समान बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि यह जनजाति वर्ग की बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का भी सशक्त माध्यम सिद्ध होगी।

Updated on:
10 Oct 2025, 10:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav Live: एक दिन में बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस, तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख पद, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध