जयपुर

Rajasthan Heavy Rain: राजस्थान के इन 3 जिलों में होगी भारी बारिश! IMD ने Red अलर्ट किया जारी

Rajasthan Rain: मौसम विभाग ने राजस्थान के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2024, 7:32 AM IST
Feature image

राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में दो दिन अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र ने 25 से 26 अगस्त को कोटा, उदयपुर व जोधपुर संभाग में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, सिरोही, उदयपुर, जालोर, पाली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र 24 घंटों में मध्यप्रदेश से होते हुए दपू राजस्थान की ओर आगे बढ़ेगा जिससे कोटा, उदयपुर व जोधपुर में भारी बारिश की आशंका है। कोटा में दिन में बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश हुई। झालावाड़ शहर सहित जिलेभर में झमाझम बारिश हुई।

पांच बहे, एक महिला श्रद्धालु की मौत

राजस्थान के जालोर जिले में स्थित भीनमाल के सुंधामाता में मूसलाधार बारिश से झरना तेजी से बह निकला। जिसमें पांच लोग बह गए। इसमें डूंगरपुर से आई एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि तीन जनों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला, एक की तलाश जारी है।

Updated on:
25 Aug 2024, 7:32 AM IST
Published on: