जयपुर

Rajasthan Heavy Rain: मानसून फिर पकड़ेगा अपनी रफ्तार, राजस्थान के इन जिलों में अति भारी बारिश की आशंका

राजस्थान में जयपुर सहित अन्य जगहों पर तेज धूप रहने के साथ ही रिमझिम बूंदाबांदी हुई। शाम सात बजे के करीब अचानक तेज हवाओं के साथ ही बिजली की गड़गड़ाहट हुई।
less than 1 minute read
Aug 31, 2024
Feature image

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के निम्न दबाव में परिवर्तित होने से शनिवार से मानसून अपनी रफ्तार पकड़ेगा। कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

शुक्रवार को जयपुर सहित अन्य जगहों पर तेज धूप रहने के साथ ही रिमझिम बूंदाबांदी हुई। शाम सात बजे के करीब अचानक तेज हवाओं के साथ ही बिजली की गड़गड़ाहट हुई। टोंक रोड, जेएलएन मार्ग, सांगानेर, जगतपुरा, मालवीय नगर में हल्की बारिश हुई।

इधर, पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है। माउंट आबू में 44.4, हनुमानगढ़ के ढाबा में 48.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक जयपुर में 3, सीकर में तीन, डबोक में 7.1, अजमेर में 10.2, डूंगरपुर में 12, जालौर में 5, श्रीगंगानगर में 11.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ अति भारी बारिश होने की आशंका जताई है। पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है।

Updated on:
31 Aug 2024 07:43 am
Published on:
31 Aug 2024 07:43 am
Also Read
View All
राजस्थान के मौसम पर बड़ा अपडेट: आने वाले दशकों में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, बारिश का पैटर्न भी होगा चेंज

जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रदर्शन, ट्रांसफर की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे पर अड़े टीचर

भैराणाधाम आंदोलन के 113वें दिन बड़ा फैसला: रीको क्षेत्र के लिए अब बनेगी नई योजना, जानिए समझौते में और क्या तय हुआ?

Patrika Impact: राजस्थान में कंबोडिया-म्यांमार साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, तीन और सदस्य गिरफ्तार

राजस्थान में कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुनने की डेडलाइन बढ़ी, जानें नई तारीख