जयपुर

होली से पहले युवाओं के लिए अच्छी खबर, राजस्थान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती का रास्ता साफ

Rajasthan Food Safety Officer Recruitment: होली से पहले राजस्थान के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती का रास्ता अब साफ हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 7:20 AM IST
Rajasthan-High-Court-Jaipur
राजस्थान हाईकोर्ट। फोटो-पत्रिका

Rajasthan Food Safety Officer Recruitment: होली से पहले राजस्थान के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान हाईकोर्ट ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 89 पदों की भर्ती पर रोक हटा ली, जिससे वर्ष 2019 की भर्ती का रास्ता साफ हो गया। हालांकि, वर्ष 2022 की भर्ती पर अभी रोक जारी रहेगी।

न्यायाधीश समीर जैन ने कुलदीप चौधरी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वर्ष 2019 व 2022 में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से आग्रह किया कि जोधपुर स्थित प्रधान पीठ ने समान मामले में 2019 की भर्ती पर रोक हटा ली है, जयपुर पीठ भी रोक हटाने का आदेश जारी करे।

वहीं याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रखर गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के लिए वर्ष 2019 और 2022 में भर्ती निकाली और चयन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी, लेकिन भर्ती पर रोक हटवाने के लिए सरकार की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा।

Updated on:
11 Mar 2025, 7:20 AM IST
Published on: