जयपुर

Hostel Admission: आवेदन शुरू, 10 अप्रैल को पहली मेरिट सूची, ऑनलाइन होगा पूरा प्रोसेस, जानें पूरी डिटेल

Rajasthan Students Update: अब ऑनलाइन होगा पूरा प्रोसेस, जानें पूरी डिटेल। छात्रों के लिए बड़ी खबर: मेरिट के बाद ‘पहले आओ, पहले पाओ’ से मिलेगा प्रवेश।

2 min read
Apr 01, 2026

अब ऑनलाइन होगा पूरा प्रोसेस, जानें पूरी डिटेल। छात्रों के लिए बड़ी खबर: मेरिट के बाद ‘पहले आओ, पहले पाओ’ से मिलेगा प्रवेश ।

Student Hostel Admission 2026: जयपुर. राजस्थान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू कर दी गई है । यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को घर बैठे आवेदन करने की सुविधा मिल रही है ।

ये भी पढ़ें

Gas Supply: क्या राजस्थान में खत्म होने वाला है सिलेंडर का दौर? राजस्थान में गैस सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर विभाग ने इस प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं । विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल SSO (sso.rajasthan.gov.in) और SJMS (नवीन प्रवेश पोर्टल) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।

उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए मेरिट सूची चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची 10 अप्रैल 2026 को जारी होगी, जबकि दूसरी सूची 23 अप्रैल, तीसरी सूची 4 मई और चौथी सूची 11 मई 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इस प्रक्रिया के जरिए योग्य विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर छात्रावासों में स्थान दिया जाएगा ।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि सभी मेरिट सूचियों के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो शेष प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिए जाएंगे। इससे उन विद्यार्थियों को भी अवसर मिलेगा, जो मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाए हैं ।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है । इसलिए विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है । वहीं, जो विद्यार्थी पहले से छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रहे हैं, उन्हें अगले सत्र के लिए अपनी अंकतालिका संबंधित छात्रावास अधीक्षक को प्रस्तुत करनी होगी। सत्यापन के बाद अधीक्षक द्वारा पोर्टल पर उनकी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी ।

विभाग ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है । वे प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त करें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके ।

ये भी पढ़ें

Electricity Supply: खुशखबरी, राजस्थान में किसानों को बड़ी राहत, अब 24 जिलों में दिन में भी मिलेगी बिजली

Updated on:
01 Apr 2026 03:40 pm
Published on:
01 Apr 2026 03:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर