जयपुर

राजस्थान में आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, भजनलाल सरकार ने सौंपा बड़ा काम

राजस्थान में आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली। भजनलाल सरकार ने बड़ा काम सौंपा। जानें राजस्थान सरकार का वह बड़ा कदम क्या है।
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2024, 5:16 PM IST
bhajanlal_sharma_4.jpg
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान सरकार ने जिलों के कामकाज और सरकारी योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग को लेकर प्रभारी सचिवों की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति प्रदेश के सभी 50 जिलों में की गई है। नकाते शिव प्रसाद को दो जिलों कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा, एसीएस आलोक को जयपुर और जयपुर ग्रामीण औऱ दिनेश कुमार को जोधपुर और जोधपुर ग्रामीण जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा सभी अधिकारियों को एक-एक जिले की कमान सौंपी गई है। आदेश के अनुसार एसीएस अर्पणा अरोड़ा को अजमेर, कुलदीप रांका को नागौर, संदीप वर्मा को सवाई माधोपुर, श्रेया गुहा को सीकर लगाया है।



प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा को अलवर, वैभव गालरिया को श्रीगंगानगर, भवानी सिंह देथा को दौसा, सुबीर कुमार को बाड़मेर, भाष्कर ए सावंत को चूरू, गायत्री राठौड़ को जैसलमेर, टी.रविकांत को कोटा, विकास सीताराम भाले को राजसमंद, सचिव आनंदी को उदयपुर, वी. श्रवण कुमार को डीग, रवि जैन को झालावाड़, आरती डोगरा को दूदू, शैली किशनानी को सांचौर, डॉ. समित शर्मा को झुंझुंनू, जोगाराम को बांरा, नवीन जैन को बीकानेर, सुचि त्यागी को भरतपुर, पी.सी. किशन को पाली, पूनम को सिरोही, कृष्ण कुणाल को ब्यावर, आशुतोष एटी पेणनेकर को करौली, पृथ्वीराज को केकड़ी और विशिष्ट सचिव जितेन्द्र कुमार सोनी को शाहपुरा, करण सिंह को फलौदी, राजेन्द्र विजय को डूंगरपुर, इन्द्रजीत सिंह को नीम का थाना लगाया गया है।

यह भी पढ़ें - बांसवाड़ा में 21 मई तक लाउड स्पीकर बजाया तो कार्रवाई तय, जानें क्या है माजरा



इसी प्रकार घनेन्द्र भान चतुर्वेदी को बांसवाड़ा, भानु प्रकाश एटरू को चित्तौड़गढ़, वी.पी. सिंह को प्रतापगढ़, पी. रमेश को धौलपुर, कुंजीलाल मीणा को बूंदी, नवीन महाजन को भीलवाड़ा, ओ.पी. बुनकर को अनूपगढ़, रवि कुमार सुरपुर को हनुमानगढ़, विश्वमोहन शर्मा को जालौर, कन्हैया लाल स्वामी को डीडवाना, महेन्द्र सोनी को गंगापुर सिटी, अर्चना सिंह को टोंक, लक्ष्मण सिंह कुड़ी को सलूंबर, कुमारपाल गौतम को बालोतरा जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें - खुशखबर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिनों का 10 प्रतिशत बढ़ा मानदेय

Updated on:
1 Mar 2024, 5:16 PM IST
Published on: