8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा में 21 मई तक लाउड स्पीकर बजाया तो कार्रवाई तय, जानें क्या है माजरा

Banswara District Collector's Order : जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बांसवाड़ा में लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र बजने पर रोक लगा दी है। वजह बेहद गंभीर है। जानेंगे तो कहेंगे यह ठीक ही हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Mar 2024, 4:12 PM IST

loudspeakers.jpg

Loudspeakers Ban

Banswara Loudspeakers Ban : बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में अब 21 मई तक बिना पूर्व अनुमति के कोई भी व्यक्ति, संस्था लाउड स्पीकरों एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से ध्वनि करने पर रोक लगा दी गई है। बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने केन्द्रीय शिक्षा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान एवं विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर यह निर्णय लिया है। इस दौरान लाउड स्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से उत्पन्न कोलाहल विद्यार्थियों, आम जनता, बीमार, वृद्धजनों एवं ध्यान करने वालों के लिए शोभकारक एवं गंभीर असुविधाजनक होने की आशंका को देखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई गई है। जो जिले की सीमाओं में लागू होंगी। आदेश की अवहेलना करने पर कोलाहल अधिनियम-1963 धारा 6 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

12वीं बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू

बांसवाड़ा में 12वीं बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। पहले दिन मनोविज्ञान की परीक्षा हुई। निर्धारित टाइम टेबल अनुसार 4 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य विषय की परीक्षा है। इसमें जिले में 174 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Big News : यूपी की तर्ज पर आज से राजस्थान में एंटी रोमियो स्क्वॉयड तैनात, मनचलों पर 56 यूनिट रखेगी नजर

फैक्ट फाइल

- 1938 लाख विद्यार्थी पूरे प्रदेश में देंगे परीक्षा
- 23 हजार 548 विद्यार्थी बांसवाड़ा में 12वीं की परीक्षा में होंगे शामिल
- 29 हजार 319 दसवीं के विद्यार्थी जिले में देंगे परीक्षा
- 174 कुल केंद्र 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए बनाए गए
- 179 केंद्रों पर 10वीं के विद्यार्थी देंगे परीक्षा।

यह भी पढ़ें - खुशखबर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिनों का 10 प्रतिशत बढ़ा मानदेय