8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big News : यूपी की तर्ज पर आज से राजस्थान में एंटी रोमियो स्क्वॉयड तैनात, मनचलों पर 56 यूनिट रखेगी नजर

Anti Romeo Squad in Rajasthan : राजस्थान के लिए एक खुशखबर है। यूपी की तर्ज पर आज से राजस्थान में एंटी रोमियो स्क्वॉयड तैनात कर दिया गया है। एंटी रोमियो स्क्वॉयड की 56 यूनिट मनचलों पर नजर रखेगी। जानें पूरा मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Mar 2024, 3:30 PM IST

anti_romeo_squad.jpg

IG Bikaner Range

जयप्रकाश गहलोत। बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी एंटी रोमियो स्क्वॉयड की 56 यूनिट तैनात की गई है। यह स्क्वॉयड मनचलों पर कार्रवाई करेगी। सरकार ने स्टाफ एवं संसाधन के लिए वित्तीय मंजूरी भी दे दी है। एक मार्च से यह यूनिट काम करने लगेगी। प्रत्येक यूनिट में एक उपनिरीक्षक और चार सिपाही शामिल हैं। चार सिपाहियों में दो महिला सिपाही भी हैं। इन्हें एक चौपहिया वाहन, बॉडी वार्न कैमरा व वायरलैस सेट उपलब्ध कराया जाएगा। यूनिट दो पारियों में काम करेगी। इसके लिए 112 उप निरीक्षक, सिपाही 336 एवं सिपाही चालक 112 के पद स्वीकृत किए गए हैं। उक्त स्टाफ के लिए 30 करोड़, 40 लाख 63 हजार 872 रुपए का वार्षिक बजट प्रस्तावित किया गया है। संसाधनों के लिए 8 करोड़ 31 लाख 60 हजार रुपए का बजट है।

स्क्वॉयड के लिए 56 बोलरो गाड़ी, 56 लैपटॉप, 56 वायरलैस हंडसेट पब्लिक एड्रेस सिस्टम खरीद किए जाएंगे। इसके लिए आठ करोड़ 31 लाख 60 हजार का बजट प्रस्तावित किया है।



-
सभी स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, मॉल और अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर प्रत्येक थाने की महिला सुरक्षा टीम निगरानी रखेगी।

- सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने,लड़कियों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

- संवेदनशील स्थानों, चेन स्नेचिंग एवं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व लूटपाट होने वाली जगहों को चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें - Good News : देश में पहली बार राजस्थान में होगा पोटाश खनन, बीकानेर-हनुमानगढ़ ब्लॉक को मिली हरी झंडी



आइजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश ने बताया कि बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का 4 जिलों में गठन कर दिया गया है। यह यूनिट पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अभय कमांड सेंटर के अधीन कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें - खुशखबर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिनों का 10 प्रतिशत बढ़ा मानदेय