
Potash Mining
Good News : क्रिटिकल मिनरल श्रेणी में शामिल पोटाश के खनन के लिए केंद्र सरकार ने ब्लॉक नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केन्द्रीय खान मंत्रालय ने गुरुवार को देश में पोटाश सहित 10 खनिजों के 18 ब्लॉकों में खनन की अनुमति जारी की है। इसमें 17 खनिज ब्लॉक को समग्र लाइसेंस और एक खनिज ब्लॉक को खनन पट्टे के लिए रखा है। इसी के साथ देश में पहली बार पोटाश खनन की शुरुआत राजस्थान से करने का रास्ता खुल गया है। राजस्थान प्रदेश में पोटाश के दो ब्लॉक बीकानेर और हनुमानगढ़ जिले में हैं। पांच साल पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत बीकानेर जिले के लखासर ब्लॉक और हनुमानगढ़ जिले के भैरूसरी ब्लॉक में पोटाश के विपुल भंडार होने का पता चला था। करीब 500 से 600 मीटर की गहराई में बीकानेर संभाग में 2400 मिलियन टन के पोटाश भंडार होने का अनुमान लगाया गया था।
केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि पोटाश और हेलाईट (रॉक साल्ट) के खनन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे देश पोटाश को लेकर आत्मनिर्भर बनेगा। रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास के अवसर सृजित होंगे।
यह भी पढ़ें - फास्टैग पर आया बड़ा अपडेट, टोल कंपनी कर रही है आगाह, जानें क्यूं
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। बीकानेर केमिकल, ग्लास, फर्टिलाइजर व एक्सप्लोसिव उद्योग का हब बनेगा।
यह भी पढ़ें - खुशखबर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिनों का 10 प्रतिशत बढ़ा मानदेय
Updated on:
1 Mar 2024, 11:31 AM IST
Published on:
1 Mar 2024, 11:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.