
Fastag KYC Update
FASTag Big Update : आरबीआई की ओर से PTM की कुछ सेवाएं आगामी दिनों बंद होने से प्रभावित वाहनधारी फास्टैग बदल रहे हैं। नेगड़िया टोल बूथ पर विभिन्न कम्पनियों के फास्टैग काउंटर पर फास्टैग कन्वर्ट करा रहे हैं। टोल पर प्रतिदिन 40 से 50 फास्टैग अन्य कंपनियों में बदले जा रहे हैं। टोल कंपनी के प्रोजेक्ट हेड जयनंदन मिश्रा ने बताया कि जिले के SUPTL और BRPTL दोनों इकाइयों से जुड़े मासिक पासधारी पेटीएम फास्टैग होल्डर को अपना फास्टैग बदलने के लिए मोबाइल के जरिए सूचना दी जा रही है। टोल मैनेजर महेश मिश्रा ने बताया कि स्थानीय टोल के मासिक पासधारी करीब 350 पेटीएम फास्टैग उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 280 से ज्यादा उपभोक्ताओं को टोल प्रबंधन ने सूचित किया है और 250 उपभोक्ताओं का फास्टैग बदला जा चुका है। टोल पर सात फास्टैग काउंटर लगाए गए हैं, जहां रोजाना 70 फास्टैग बदले जा रहे हैं।
एक बैंक उदयपुर रीजनल टीम लीडर शहनाज़ नीलघर ने बताया कि पूरे रीज़न में रोजाना चार सौ से ज्यादा फास्टैग कन्वर्ट किए जा रहे हैं। नेगड़िया टोल पर एचडीएफसी के फास्टैग काउंटर के सेल्स पर्सन राजेंद्रसिंह राणावत ने बताया कि वे रोजाना करीब 30 से 35 फास्टैग कन्वर्ट कर रहे हैं और ये आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है।
फास्टैग बदलने के लिए वाहनधारी को 100 रुपए का चार्ज वहन करना होता है। इसके अलावा मोबाइल नंबर, पेनकार्ड नंबर और गाड़ी नंबर देना जरूरी है। आपके पेटीएम फास्टैग में जमा राशि तुरंत नए फास्टैग में स्थानांतरित हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Photo : 101 ट्रैक्टरों पर निकली सरपंच की अनोखी बारात, चौंके लोग
Updated on:
29 Feb 2024, 1:20 PM IST
Published on:
29 Feb 2024, 1:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.