जयपुर

Weather Update 5 March: राजस्थान में अब तेज गर्मी की दस्तक, पारा 39 डिग्री के करीब, बाड़मेर सबसे गर्म, 21 शहर 35°C पार

Rajasthan Heatwave: बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान में गर्मी अधिक प्रभावी रही। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश या किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। सभी जिलों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

less than 1 minute read
Mar 05, 2026

Heat Wave: जयपुर। प्रदेश में गर्मी ने समय से पहले तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने की प्रबल संभावना है। साथ ही 5 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भारत में दिन के समय 20–30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Lake Cleaning: 78,00,00,000 रुपए की लागत से राजस्थान की इस झील की होगी खुदाई और सौंदर्यीकरण

🔹 35°C से अधिक तापमान वाले शहर

क्रमांकशहरअधिकतम तापमान (°C)
1बाड़मेर38.8
2जैसलमेर37.8
3जोधपुर37.6
4फलोदी37.4
5बीकानेर37.0
6पिलानी36.9
7पाली36.8
8वनस्थली36.6
9चूरू36.5
10जालौर36.4
11चित्तौड़गढ़36.2
12श्रीगंगानगर36.1
13डूंगरपुर36.1
14दौसा35.9
15अजमेर35.5
16फतेहपुर35.5
17कोटा35.4
18नागौर35.4
19जयपुर35.2
20उदयपुर35.2
21करौली35.1

बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान में गर्मी अधिक प्रभावी रही। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश या किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। सभी जिलों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। विशेषज्ञों ने नागरिकों को दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

Mining Revenue: राजस्थान में माइंस विभाग का दमदार प्रदर्शन, फरवरी तक 8888 करोड़ से अधिक राजस्व संग्रह

Published on:
05 Mar 2026 09:29 am
Also Read
View All

अगली खबर