जयपुर

Jaipur: पति सौतन ले आया, पत्नी ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर हाथ तोड़ दिए, पत्नी भी कम नहीं थी

Jaipur Crime News: रीना ने विरोध किया तो पति ने उससे मारपीट की और कुछ दिन पहले सिर फोड़ दिया। सिर में गंभीर चोटें आई।
less than 1 minute read
May 27, 2025
Feature image
प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स - पत्रिका नेटवर्क

Jaipur News: राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और उसकी लिवइन पार्टनर के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों पर केस दर्ज करने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला बेहद ही हैरान करने वाला है।

दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जानकारी मिली कि इलाके में रहने वाली रीना नाम की एक महिला के साथ यह घटना घटित हुई। रीना ने पुलिस को बताया कि पति कुछ दिन से एक दूसरी महिला के साथ रह रहा है। इस बारे में घर में भी बवाल हुआ, लेकिन पति नहीं माना। रीना ने विरोध किया तो पति ने उससे मारपीट की और कुछ दिन पहले सिर फोड़ दिया। सिर में गंभीर चोटें आई।

उसके बाद भी जब रीना ने शिकायत की एवं पति के साथ रह रही दूसरी महिला के खिलाफ कुछ बोला तो इस बार दोनों ने मिलकर रीना पर हमला कर दिया। उसका हाथ तोड़ दिया और फर्श पर गिराकर बुरी तरह से पीट दिया। मामला अब पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस ने रीना का मेडिकल कराया है और उसकी शिकायत के आधार पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Updated on:
27 May 2025 01:34 pm
Published on:
27 May 2025 01:17 pm