इसकी जानकारी कार्मिक ने अपने एक साथी को भी दी। उसने भी उसके साथ गंदा काम किया। बताया जा रहा है कि तीन दिनों से किशोर परेशान था, वह ढंग से चल भी नहीं पा रहा था। परिवार के काफी पूछताछ करने पर कल रात उसने बताया कि उसके साथ गलत काम किया गया है। परिवार को इसकी जानकारी मिली तो परिवार सन्न हो गया। कल रात ही वे लोग आबकारी कार्यालय पहुंचे और वहां पर प्रभारी से इसकी शिकायत की।