मानटाउन थाना पुलिस ने बताया कि 23 साल की लुटेरी दुल्हन अनुराधा को अरेस्ट किया गया है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, लेकिन कुछ दिनों से एमपी में रह रही है। उसने हाल ही में विशाल नाम के एक युवक के साथ शादी की थी। यह उसकी 25वीं शादी थी। बकायदा खुद की गैंग के साथ दूल्हे और उसके परिवार को फंसाया और शादी करने के 12 दिन बाद जेवर, कैश और लाखों का फटका लगाने के बाद वह फरार हो गई।