जयपुर

Cyber ​​Crime : ओटीपी नंबर बताते ही बैंक खातों से निकल जाते हैं रुपए, जानें क्या है माजरा

Cyber ​​Crime : सावधान। दिवाली में कहीं दिवाला न निकल जाए। त्योहारी सीजन में ऑनलाइन ऑर्डर लोगों को भारी पड़ रहा। ओटीपी नंबर बताते ही बैंक खातों से निकल जाते हैं रुपए, जानें क्या है माजरा।
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2024, 12:20 PM IST
Rajasthan Jaipur Cyber ​​Crime OTP Number share Money is Withdrawn from Bank Accounts as soon as You know what is Matter
File Photo

Cyber ​​Crime : दिवाली के त्योहारी सीजन में ऑनलाइन ऑडर्स की संख्या बढ़ गई है। पार्सल डिलीवरी में भी लंबी वेटिंग आ रही है। ऑर्डर देने के कई सप्ताह तक खरीदारों को पार्सल नहीं मिल रहा है। लोग वेबसाइट के कस्टमर केयर नंबर और टोल फ्री नंबर पर कॉल कर पार्सल की जानकारी ले रहे हैं। इसका फायदा हैकर्स व ठग उठा रहे हैं। हैकर्स वेबसाइट्स के नकली कस्टमर केयर नंबर बना रहे हैं। लोग जब कस्टमर केयर पर फोन करते हैं तो हैकर्स ओटीपी नंबर बताने पर पार्सल की जानकारी देने की बात कहते हैं। ओटीपी नंबर बताते ही बैंक खातों से रुपए निकल जाते हैं।

नकली कस्टमर केयर नम्बर की संख्या बढ़ी

जयपुर शहर के साइबर एक्सपर्ट्स ने बताया कि इन दिनों वेबसाइट्स के नकली कस्टमर केयर नंबर बनाने के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। ऑनलाइन ऑर्डर का सिलसिला भी काफी बढ़ गया है। जहां रोजमर्रा के दिनों में ऑर्डर देने के 4-5 दिन में पार्सल की डिलीवरी हो जाती है, वहीं त्योहारी सीजन में पार्सल डिलीवरी में भी लंबी वेटिंग आ रही है। ऑर्डर देने के कई हफ्तों तक खरीदारों को पार्सल नहीं मिल रहा है। एक-दो हफ्ते तक उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। परेशान होकर लोग कस्टमर केयर पर फोन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -

यह कहती है रिपोर्ट

इंडियन क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 7 हजार, 061.51 करोड़ रुपए साइबर क्राइम में गवां दिए हैं। अप्रेल, 2024 तक ऑनलाइन साइबर क्राइम को लेकर 74 लाख से ज्यादा शिकायत दर्ज हो चुकी। इनमें 34 फीसदी शिकायत फर्जी कस्टमर केयर नंबर से होने वाले क्राइम की है।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
14 Oct 2024, 12:20 PM IST
Published on: