जयपुर

राजस्थान के इस शहर में मिला 2000 किलो विस्फोटक, किस काम में लिया जाना था ? जांच में सामने आई ये बड़ी जानकारी

police Call PESO Team: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले का खुलासा जल्द करने के लिए पूरी तरह से तैयारी की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 12 May 2025, 9:04 AM IST
Feature image
विस्फोटक से भरी ये गाड़ी की गई है जब्त

Jaipur News: राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। जयपुर के बस्सी थाना इलाके में सुनसान इलाके में खड़ी मिली पिकअप से बरामद हुए दो हजार किलो से भी ज्यादा विस्फोटक के मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम जानकारी लगी है और इसी के आधार पर अब केस आगे बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि बस्सी पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले का खुलासा जल्द करने के लिए पूरी तरह से तैयारी की जा रही है।

दो हजार किलो से ज्यादा विस्फोटक मिला सुनसान इलाके में

दर्ज रिपोर्ट के आधार पर बस्सी पुलिस ने बताया कि भरतपुर नेशनल हाइवे के नजदीक सड़क किनारे एक पिकअप के बारे में जानकारी मिली थी। सूचना थी कि पिकअप लावारिस है और उसमें सामान भरा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि प्लास्टिक के कुछ बैग में सामान भरा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि यह भयानक विस्फोटक है। एक्सपर्ट्स की मदद से इन बैग को सुरक्षित रखवाया गया। पता चला कि दो हजार किलो से भी ज्यादा विस्फोटक बरामद हुआ है। अधिकारियों को सूचना दी गई तो उनके निर्देश पर बस्सी पुलिस ने पैट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन को सूचना देने के लिए कहा। उनको सूचना देने के बाद अब आज पता चल सकेगा कि यह विस्फोटक कितना खतरनाक था और किस काम में संभवतः लिया जा सकता था।

पुलिस को मिली ये अहम जानकारी, आज खुलासा संभव

उधर पुलिस ने इस पूरी जानकारी के बाद गाड़ी नंबर के आधार पर भी जांच पड़ताल की तो बड़ी जानकारी सामने आई है। पता चला है कि गाड़ी भीलवाड़ा में रहने वाले किसी ईश्वर के नाम से है। अब यह पता किया जा रहा है कि यह गाड़ी कौन चला रहा था। ईश्वर के बारे में भी भीलवाड़ा पुलिस की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि संभव है यह केस आज खुल जाएगा। उल्लेखनीय है कि इन दिनों भारत-पाकिस्तान तनाव का मामला चल रहा है। ऐसे में छोटी से छोटी जानकारी को भी पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है।

Updated on:
12 May 2025, 9:04 AM IST
Published on: