24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान से सबसे बड़ी खबर, तनाव के बीच इस शहर में बाजार आगामी आदेशों तक बंद, राशन की दुकानों पर भारी भीड़

Pokaran Market Shutdown: इस घोषणा के कुछ ही समय बाद कस्बे में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ राशन, सब्जी और किराणा दुकानों पर उमड़ पड़ी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 10 May 2025, 11:30 AM IST

Pokaran Market Shutdown

Red Alert Rajasthan: पोकरण (जैसलमेर)। जैसलमेर जिले के पोकरण कस्बे में शनिवार को अचानक सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस घोषणा के कुछ ही समय बाद कस्बे में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ राशन, सब्जी और किराणा दुकानों पर उमड़ पड़ी।

स्थानीय प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह निर्णय एहतियातन लिया गया है, लेकिन बाजार बंदी की सूचना जैसे ही फैली, आमजन में भय और असमंजस का माहौल बन गया। लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजारों की ओर दौड़ पड़े। सब्जी ठेले, किराणा दुकानें और मेडिकल स्टोर पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें: राजस्थान की बहू, सेना की शेरनी: प्रेरणा सिंह की कहानी जिसने परंपरा और पराक्रम को जोड़ा

दुकानदारों का कहना है कि अचानक बाजार बंदी की खबर से स्टॉक खत्म होने का डर भी लोगों को सताने लगा, जिसके चलते कुछ ही देर में दुकानों से कई आवश्यक वस्तुएं खत्म हो गईं। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके। हालांकि प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बाजार बंदी एक सावधानीभरा कदम है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

यह भी पढ़ें: बॉर्डर पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार ने खोल दी तिजोरी, सात शहरों को मिलेंगे इतने करोड़