
Rajasthan Government Action: बार्डर जिलों के सरकार ने तिजोरी खोल दी है। सरकार ने सात शहरों के लिए 19 करोड़ का अतिरिक्त बजट जारी किया है। इस बजट की मदद से उन संसाधनों की खरीद की जाएगी जो वर्तमान हालात में बेहद जरूरी हैं। वहीं बताया जा रहा है कि आज सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाने जा रही है। इस बैठक में वर्तमान हालातों को लेकर बड़े फैसले लिए जाने हैं। शुक्रवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में बड़े निर्णय लिए गए हैं।
इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है बजट को लेकर। बताया जा रहा है कि सात शहरों के लिए ये बजट जारी किया गया है। इनमें बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर के लिए पांच-पांच करोड़ का बजट जारी किया गया है। इसके अलावा जोधपुर, हनुमानगढ़ और फलोदी के लिए ढाई-ढाई करोड़ का बजट जारी किया गया है। यह बजट जल्द से जल्द काम में लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस बजट से भोजन, परिवहन और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीद की जानी हैं।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में सीएम भजन लाल शर्मा ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार वाले इलाकों में जाने के भी निर्देश दिए हैं। ताकि जनता से सीधे जुड़ाव हो सके और हालात के बारे में स्पष्ठ जानकारी मिल सके। बैठक में केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई गाइड लाइन को भी पूरे प्रदेश में सख्ती से जारी कराने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है के आज सर्वदलीय बैठक होनी है। इसमें आगे की रणनीति बनाने की तैयारी है।
Updated on:
10 May 2025, 8:18 AM IST
Published on:
10 May 2025, 8:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.