जयपुर

LPG Price Hike: दिवाली के जश्न के बीच झटका, राजस्थान में महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर

Rajasthan LPG Cylinder Price: दिवाली के जश्न के बीच जनता को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। जानें-राजस्थान के प्रमुख शहरों में अब कितने रुपए में मिलेगा?
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2024, 1:27 PM IST
Rajasthan LPG Cylinders Price

LPG Cylinder New Rate List: जयपुर। दिवाली के जश्न के बीच महंगाई से ग्रस्त जनता को नवंबर महीने के पहले दिन बड़ा झटका लगा है। 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 62 रुपए महंगा हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की नई रेट आज यानी 1 नवंबर से प्रभावी हो गई है। जयपुर में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की रेट 1,829.50 रुपए हो गई है। पहले यह 1767.50 रुपए का मिल रहा था।

बता दें कि चार महीने में चौथी बाद कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े है। ऐसे पिछले चार महीनों में 156 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले अक्टूबर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। हालंकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राजस्थान के प्रमुख 10 शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई रेट

जयपुर- 1,829.50 रुपए
सीकर- 1,834 रुपए
पाली- 1,847 रुपए
बांसवाड़ा- 1,901.50 रुपए
बीकानेर- 1,864 रुपए
अजमेर- 1,782 रुपए
भरतपुर- 1852 रुपए
कोटा- 1872 रुपए
जोधपुर- 1,841.50 रुपए
उदयपुर- 1,900.50 रुपए

Updated on:
1 Nov 2024, 1:27 PM IST
Published on: