इसमें से दो के नामांकन खारिज हो गए थे। वहीं अब तीन ने नामांकन वापस ले लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि खुशीराम धाकड़, उमाशंकर एवं राम सिंह मीणा ने नामांकन वापस लिए हैं। अब चुनाव मैदान में कांग्रेस से कस्तूर चंद मीना, भाजपा के राजेंद्र गुर्जर, राइट टू रिकॉल पार्टी के योगेश कुमार शर्मा, निर्दलीय नरेश मीणा, प्रहलाद माली, दिनेश कुमार व शकीलुर्रहमान बचे हैं। बता दें कि देवली-उनियारा सीट पर हो रहे उपचुनाव में 13 जनों ने नामांकन पेश किए थे।